छत्तीसगढ़ प्रेमिका हत्या मामला: प्रेमिका ने शादी से किया मना, पत्थर से कुचल कर प...

chhattisgarh-girlfriend-murder-refused-marriage

छत्तीसगढ़ प्रेमिका हत्या मामला: प्रेमिका ने शादी से किया मना, पत्थर से कुचल कर प्रेमी ने कर दी हत्या!

छत्तीसगढ़ प्रेमिका हत्या मामला प्रेमिका ने शादी से किया मना पत्थर से कुचल कर प्रेमी ने कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ प्रेमिका हत्या मामला: छत्तीसगढ़ से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आ रही है। एक सरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। यह मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का है। 24 जनवरी के दिन पुलिस ने जंगल से महिला का शव बरामद किया था।

छत्तीसगढ़ प्रेमिका हत्या मामला: शादी से इंकार करने पर बॉयफैंड ने की हत्या

जानकारी के मुताबिक, बॉयफ्रैंड ने महिला को जंगल में मिलने के लिए बुलाया वहां उसे शराब पिलाया। फिर उसका गला दबाया, जिससे महिला बेहोश हो गई फिर 50 मीटर तकर घसीटकर जंगल के निचले स्तर तक ले गया और फिर भारी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और शव को पत्थर से ढककर भाग गया। यह मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रेमिका हत्या मामला: 5 साल से था अफेयर

जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचनान 35 वर्षीय कमला राजपूत के रुप में की गई। वह महिला पाररास गांव की रहने वाली है। वहीं हत्यारे का नाम नेमीचंद साहू है, जो की 29 वर्ष का है। यह तरौद गांव का रहने वाला है। दोनों का करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था। आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका का अफेयर किसी और से चल रहा है। इसलिए जब कमला ने शादी से इंकार किया तो आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। Also Read-FILM CITY ON CG: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म सिटी का किया भूमि पूजन

जानिए कैसे हुआ खुलासा?

24 जनवरी के दिन ग्रामीण दोपहर के समय जंगल लकड़ी लेने गए। वहां उन्हें तेज बदबू आ रही थी। तो आगे गए उन्हें किसी की उंगली दिखाई दी फिर ग्रामीणों को शक हुआ कि जंगल में कुछ हुआ है वो फौरन डौंडीलोहारा जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली। बता दें कि, पुलिस ने आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के बारे में पता किया। साथ ही महिला के हाथ में बने टैटू 'KL' के बारे में भी पता किया गया। इस दौरान मृतिका के भाई ने टैटू देखकर बहन कमला राजपूत के रूप में शव की पहचान की। पुलिस टीम ने लोकेशन, कॉल डिटेल, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी के साथ सबूत जुटाए। सबूत मिलने के बाद पुलिस ने नेमीचंद को हिरासत में लिया गया है।

10 पहले महिला की हुई थी शादी

महिला की 10 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महिने बाद ही वो मायके लौट आई वहीं मजदूरी करती थी। इसी बीच तरौद निवासी नेमीचंद से पहचान हुई दोनों के बीच प्रेम- प्रसंग चलने लगा। लगभग 5 साल से दोनों के बीच अफेयर था। फिर 16 जनवरी को नेमीचंद अपनी बाइक से कमला को डौंडीलोहारा घुमाने के बहाने गुरामी डैम के पास जंगल में ले गया। जंगल में आरोपी ने शराब पी। शादी का महिला पर दबाव बनाया नहीं मानी तो उसे शक था। महिला किसी और से बात करती है। तो उसने उसकी हत्या कर दी। बाद में सबूतो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सक्ति से पूछताक्ष की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। Also Read- सुरगुजा में लव जिहाद: महफूज ने तरुण बनकर खेला लव जिहाद का खेल, मोबाइल से खुली साजिश की परतें

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।