Kanker: NH-30 पर भयानक सड़क हादसा, 4 दोस्त कार में जिंदा जले

chhattisgarh-accident-4-friends-burnt-alive-after-car-hits-bridge-railing-in-kanker-on-nh-30

Kanker: NH-30 पर भयानक सड़क हादसा, 4 दोस्त कार में जिंदा जले

kanker nh-30 पर भयानक सड़क हादसा 4 दोस्त कार में जिंदा जले

चार युवकों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार छह युवक केशकाल से पार्टी करके लौट रहे थे और सभी कांकेर के निवासी बताए जा रहे हैं। कार जैसे ही आतुरगांव के पास पहुंची, अचानक तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, और गाड़ी सीधे पुल की रेलिंग से टकरा गई।

पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे सड़क को डायवर्ट किया गया था। इस डायवर्जन के कारण रास्ता थोड़ा जटिल और असमान था। कार की टक्कर के बाद उसमें तुरंत आग लग गई। कार में फंसे चार युवक बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए

कार मालिक को नहीं थी जानकारी

बताया जा रहा है कि यह कार शांति नगर कांकेर निवासी प्रशांत सिन्हा के नाम थी। कार को उसका ड्राइवर युवराज सोरी बुकिंग के बहाने सुबह ले गया था, लेकिन रात को उसने मालिक को बिना बताए कार अपने दोस्तों के साथ ले ली। हादसे में घायल दोनों युवकों को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के पीछे नशा भी एक कारण?

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों घायल युवक नशे की हालत में थे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि सभी युवक शराब पीकर कार चला रहे थे। इस बात की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट से होगी। हादसे के समय ड्राइवर की लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाना, इस दुर्घटना के पीछे की अहम वजह मानी जा रही है।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कांकेर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चार युवक कार के अंदर ही फंसे रह गए और उनकी पहचान तक मुश्किल हो गई थी। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

टक्कर के बाद कार में फंस गए थे 4 युवक

2 युवक किसी तरह कार से बाहर निकल गए। 4 युवक कार में फंस गए और आग में जलकर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घायलों का इलाज जारी

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।