Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून कहर, 33 जिलों में यलो अलर्ट

cg-weather-update

Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून कहर, 33 जिलों में यलो अलर्ट

monsoon  छत्तीसगढ़ में मानसून कहर 33 जिलों में यलो अलर्ट

बारिश[/caption]

CG Weather Update: 6 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रायपुर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी 24 घंटों में कई जिलों में मूसलधार बारिश जारी रह सकती है। इसके चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है। कुल 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं 6 जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है।

इन 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति की आशंका

मौसम विभाग ने कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा और बिलासपुर जिलों में बाढ़ जैसे हालात की चेतावनी दी है। इन जिलों में लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। रायगढ़, बिलासपुर और सरगुजा समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। कुछ इलाकों में पानी लोगों के घरों और दुकानों तक घुस गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

रायगढ़ में घरों में घुसा पानी

रायगढ़ जिले के कई इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है। लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और राहत कार्य जारी हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हुई हैं। नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को शिफ्ट किया जाएगा।

कोरबा में रेलवे कर्मचारी बहा, तलाश जारी

कोरबा जिले में बारिश का कहर इस कदर बढ़ गया कि एक रेलवे कर्मचारी तेज बहाव में बह गया। फिलहाल, प्रशासन और NDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। नदी-नालों के उफान पर होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे जलाशयों और नालों के पास न जाएं।

कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर लैंड स्लाइड

बारिश का असर सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। बस्तर में लगातार बारिश के कारण कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हो गई है। मिट्टी और चट्टानें ट्रैक पर गिरने से रेल रूट बाधित हो गया। इस वजह से किरंदुल-विशाखापट्टनम और हीराखंड समेत दो ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। फिलहाल ट्रैक को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर करने से पहले ट्रेन की स्थिति चेक कर लें।

लंबा रह सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून ने नियमित समय से पहले दस्तक दी थी। सामान्यत: मानसून केरल में 1 जून को पहुंचता है, लेकिन इस बार 24 मई को ही पहुंच गया। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस बार मानसून समय पर लौटता है, तो इसकी अवधि 145 दिनों की रहेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून ब्रेक की स्थिति न बनने पर, शुरुआती आगमन का फायदा मिल सकता है और बारिश ज्यादा हो सकती है।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..

Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

संबंधित सामग्री

दिल्ली: विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, AC में धमाके से मचा हड़कंप

देश-विदेश

दिल्ली: विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, AC में धमाके से मचा हड़कंप

दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट की आशंका है। करीब 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया।

इंदौर में ड्यूटी पर खड़े दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, आरोपी भी निकला पुलिसकर्मी

मध्य प्रदेश

इंदौर में ड्यूटी पर खड़े दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, आरोपी भी निकला पुलिसकर्मी

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को टक्कर मार दी। आरोपी खुद पुलिसकर्मी निकला और नशे में था। हादसे का VIDEO सामने आया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।