CG Rape News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप!

cg-rape-news-accused-gets-severe-punishment

CG Rape News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप!

cg rape news शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप

CG Rape News: छत्तीसगढ़ से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। एक युवक नें नाबालिक को शादी का झासा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। यह खबर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा की है। आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान मनहरण नवरंगे के रुप में की गई है।

कोर्ट ने सुनाई आरोपी को सजा

दुष्कर्म के आरोपी को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एडिशनल सेशन कोर्ट के जज ने 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं उसे आर्थिक दंड से भी दंडित किया गया।

2024 में आरोपी पर दर्ज हुआ था केस

विशेष लोक अभियोजक भाटापारा संजय बाजपेयी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना सुहेला में दिनांक 25 मार्च 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी 15 वर्ष 8 माह की है, जो 24 मार्च 2024 की शाम करीब 4.30 बजे के घर में बिना बताए कहीं चली गई। और नाबलिक लड़की को 27 मार्च को हिरमी तिराहा से आरोपी के पास पाया गया।

शादी का झांसा देकर रेप

पीड़िता के अनुसार, अरोपी मनहरण ने उसे शादी का झासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद उस आरोपी पर केस दर्ज किया गया और सभी सबूतों और गवाहों के पेश होने के बाद आरोपी को कठोर सजा दी गई।

मनहरण की मिली कठोर सजा

आरोपी मनहरण नवरंगे को पाक्सो एक्ट की धारा में 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 500 रुपये अर्थदंड की सजा तथा धारा 363 मे 03 वर्ष कठोर कारावास व 100 रुपये एवं धारा 366 मे 05 वर्ष का कठोर कारावास एवं 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। शासन के लिए पैरवी विशेष लोक अभियोजक संजय बाजपेयी एवं प्रकरण की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया है।    

संबंधित सामग्री

बिहार

'जैसे में तड़प रही, वैसे वो भी तड़पे...' वैशाली में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

बिहार की नवविवाहिता नेहा कुमारी ने पति मयंक राज पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी, यदि ठोस संकल्प नहीं लिया गया तो निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे।

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

देश-विदेश

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। सुनील नरेन और रिंकू सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार।

कांग्रेस नहीं मानी तो कौरवों की तरह परिणाम भुगतना पड़ेगा:राज्यमंत्री कृष्णा गौर

मध्य प्रदेश

कांग्रेस नहीं मानी तो कौरवों की तरह परिणाम भुगतना पड़ेगा:राज्यमंत्री कृष्णा गौर

मध्यप्रदेश विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे न्यायपूर्ण और समावेशी लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।