Balod: देवर का कातिल इश्क, भाभी को शराब पिलाई, शादी का दबाव बनाया, इनकार पर मार डाला

balod-devar-murders-bhabhi-marriage-denial

Balod: देवर का कातिल इश्क, भाभी को शराब पिलाई, शादी का दबाव बनाया, इनकार पर मार डाला

balod देवर का कातिल इश्क भाभी को शराब पिलाई शादी का दबाव बनाया इनकार पर मार डाला

रातभर लाश के पास सोता रहा देवर, दारू की 15 बोतलें बरामद balod devar murders: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। देवर ने अपनी भाभी को पहले शराब पिलाई, फिर शादी के लिए दबाव बनाया। जब भाभी ने इनकार किया, तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पूरी रात लाश के पास सोता रहा।

घर में अकेली रह रही थी, देवर ने रची साजिश

मृतिका की पहचान प्रीति सेमरे के रूप में हुई है, जो पति की मौत के बाद अपनी मां और बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी। 29 सितंबर को मां और बच्ची गांव चले गए, तभी आरोपी अमन कुमार सेमरे रायपुर से आकर घर में रुका। 1 अक्टूबर की रात उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

balod devar murders: जाने पूरा मामला ?

30 सितंबर को देवर अमन कुमार अपनी भाभी के किराए वाले मकान में दल्लीराजहरा पहुंचा। 1 अक्टूबर की रात दोनों ने शराब पी। इसके बाद देवर अपनी भाभी पर शादी करने का दबाव बनाने लगा, लेकिन भाभी ने लोकलाज की वजह से इनकार कर दिया।इस दौरान रात में नशे की हालत में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच गुस्साए देवर ने नशे में भाभी का गला घोंट दिया, जिससे भाभी की मौके पर मौत हो गई। मर्डर के बाद आरोपी नशे की हालत में लाश के बगल में कंबल ओढ़कर सो गया। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

balod devar murders: ऐसे खुला मर्डर का राज ?

2 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे प्रीति की मां छाया बाई अपनी नातिन के साथ अपनी बेटी के घर लौटी। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका पर मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।इसी दौरान आरोपी अमन अपना बैग लेकर भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने पकड़ लिया। उन्होंने अंदर देखा तो प्रीति की लाश चादर से ढंकी मिली। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

balod devar murders: पति की मौत के बाद देवर बना शिकारी

प्रीति के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी अमन के भाई पप्पू सेमरे से हुई थी, जिनकी 2023 में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद अमन ने भाभी के प्रति रुचि दिखाना शुरू किया और जबरदस्ती शराब पिलाता। मां-बेटी की गैरमौजूदगी में वह घर आता-जाता था।

balod devar murders: दोनों शराब के आदि थे- पुलिस

दल्लीराजहरा CSP डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अवैध संबंध और शादी को लेकर विवाद के चलते आरोपी ने गला दबाकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में BNS की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।