Charu Asopa Viral Video: सुष्मिता सेन की Ex भाभी चारु की हालत पर मचा बवाल, राजीव...

charu-asopa-viral-video

Charu Asopa Viral Video: सुष्मिता सेन की Ex भाभी चारु की हालत पर मचा बवाल, राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी...

charu asopa viral video सुष्मिता सेन की ex भाभी चारु की हालत पर मचा बवाल राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी

Hema On Sunny Jaat Movie: फिल्म ‘जाट’ की सफलता पर सौतेली मां हेमा का रिएक्शन, चौंके लोग… लोग उनके एक्स हसबैंड के परिवार को ट्रोल कर रहें थे। ऐसे में सुष्मिता सेन के भाई या यूं कहे चारु के पति राजीव सेन का इस पर रिएक्शन सामने आया हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि वो कोई आर्थिक तंगी से नहीं जूझ रही हैं।

Charu Asopa Viral Video: चारु असोपा का वीडियो वायरल..

हाल ही में सोशल मीडिया पर चारु असोपा के कुछ वीडियोज सामने आए जिनमें वह अपने पुराने कपड़े बेचती नजर आ रहीं हैं। इन वीडियोज लोग कयास लगा रहें हैं कि चारु की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और अब वो अपना खर्च चलाने के लिए कपड़ों का बिजनेस कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)

Charu Asopa Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा सेन परिवार...

चारु असोपा की वीडियो सामने आते ही उनकी आर्थिक स्थिति के बारें में बात करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सुष्मिता सेन के परिवार को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। यूजर ने कहा कि इतने बड़े परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद चारु को इस स्थिति का सामना क्यों करना पड़ रहा है? हालांकि राजीव सेन के बयान से स्पष्ट हो गया है, वीडियो का दावा झूठा है।

कुछ ने वीडियो देख एक्ट्रेस चारु की की तारीफ...

Charu Asopa Viral Video: चारु ने एक इंटरव्यू में कहा था कि..

चारू ने कहा, 'मैं अपने होमटाउन बीकानेर शिफ्ट हो चुकी हूं। अभी पेरेंट्स के साथ रह रही हूं। जियाना और मुझे यहां आए हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है।'
'मुंबई में एक महीने का खर्च 1 लाख से 1.5 लाख तक पहुंच जाता था - किराया, खर्चा सब मिलाकर। ऊपर से जब मैं शूटिंग के लिए नायगांव जाती थी तो जियाना को नैनी के भरोसे छोड़ना मुझे अच्छा नहीं लगता था। वो बहुत मुश्किल हो जाता था। इसलिए मैंने पूरी प्लानिंग के साथ बीकानेर शिफ्ट होने का फैसला लिया। ये कोई जल्दबाजी में लिया गया कदम नहीं था।'

आगे कहा था कि....

 'जब भी कोई इंसान नई शुरुआत करता है, तो स्ट्रगल तो होती ही है। मेरे साथ भी वही हो रहा है। मैं खुद ऑर्डर ले रही हूं, पैकेजिंग कर रही हूं, स्टॉक संभाल रही हूं - सब कुछ खुद कर रही हूं। जब एक्टिंग शुरू की थी, तब भी काफी मेहनत की थी। अब ये काम इसलिए शुरू किया है ताकि मैं जियाना पर पूरा ध्यान दे सकूं, और इसमें कुछ गलत नहीं है।'

राजीव का रिएक्शन आया सामने...

‘चारु की फाइनेंशियल कंडीशन बिल्कुल ठीक है’ - राजीव

राजीव सेन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि चारु की आर्थिक स्थिति खराब नहीं है, जैसा कि सोशल मीडिया पर दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि-
“चारू अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ क्रूज ट्रिप पर गई थीं, जो कि काफी महंगी होती है। इस ट्रिप में उन्होंने ही सभी के टिकट्स की पेमेंट की थी। ऐसे में फिर ये आर्थिक तंगी कहां से आ गई?"

Charu Asopa Viral Video: राजीव सेन ने आगे बताया कि,

“चारू बीकानेर में घर खरीदने की सोच रही हैं या शायद पहले ही खरीद चुकी हैं, जिसके लिए काफी पैसे की जरूरत होती है। यहां तक कि लोन के साथ भी संपत्ति खरीदना सस्ता नहीं होता। इसके अलावा अगर वह क्रूज और अपनी नियमित खरीदारी कर रही हैं। जैसा कि उनके रूटीन व्लॉग्स में देखा गया है तो यह साफ रूप से दिखाता है कि वह आर्थिक रूप से कोई स्ट्रगल नहीं कर रही हैं, क्योंकि कोई इंसान वास्तव में आर्थिक तंगी में हो, वो संपत्ति खरीदने के बारे में नहीं सोचेगा।”

'मेरी बेटी जिआना को मुझसे दूर रखा जा रहा है' - राजीव

राजीव सेन ने अपनी बेटी जिआना को लेकर बात करते हुए कहा कि-
“चारु ने मेरी बेटी को मुझसे दूर रखने में महारत हासिल कर ली है। मुझे बहुत बुरा लगता है क्योंकि सबसे ज्यादा असर हमारी बेटी पर पड़ रहा है। मैंने आखिरी बार जिआना को जनवरी में देखा था। जब मैं दिल्ली में था, मैंने चारु से पूछा था कि क्या मैं बीकानेर आकर जिआना से मिल सकता हूं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।”
   

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।