Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Chamoli Avalanche update: सीएम धामी ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया अपडेट, घायलों को भेजा हायर सेंटर
  • उत्तराखंड

Chamoli Avalanche update: सीएम धामी ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया अपडेट, घायलों को भेजा हायर सेंटर

Aditya Mishra March 2, 2025

मृतकों के शवों को पूरी औपचारिकताओं के साथ परिजनों को दें – सीएम धामी

Chamoli Avalanche update: उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र में जाकर चमोली जिले में हुई हिमस्खलन आपदा के सर्च और रेस्क्यू अभियान का अपडेट लिया। बतादें की उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब तक रेस्क्यू किए गए 46 सकुशल लोगों को चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाए। साथ ही, मृतकों के शवों की उचित औपचारिकताएं पूरी करते हुए उनके परिजनों को सौंपने के आदेश दिए गए।

सर्च और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लापता 4 व्यक्तियों के लिए चल रहे सर्च और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया। रेस्क्यू कार्य में रडार और थर्मल इमेजिंग जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभियान में सेना, ITBP, वायुसेना, SDRF, BRO, आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा समन्वय से सहयोग किया जा रहा है।

ट्रैफिक समस्या का हल तुरंत निकले- सीएम धामी

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को यह निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में सड़क और संचार कनेक्टिविटी बाधित हो गई है, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए। आगामी 3 मार्च को मौसम विभाग के द्वारा जारी हाई अलर्ट के मद्देनजर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वालों को पहले से जानकारी देने और स्थानीय स्तर पर आवश्यक पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

Read More:- President Trumps Security Lapse : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में चूक!

राशन की भी पर्याप्त व्यवस्था करें-सीएम धामी

Chamoli Avalanche update: सड़क कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान देने के साथ, मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच ब्लॉकों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि जहां भी सड़क कनेक्टिविटी बाधित हो, उसे जल्द से जल्द बहाल किया जाए। पूर्ति विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया है कि जो गांव सड़क से अभी तक जुड़े नहीं हैं, वहां पर्याप्त राशन की आपूर्ति की जाए।

Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal boyfriend suicide: गर्लफ्रेंड की डिमांड पर किया आत्महत्या
Next: former sebi chief : सेबी की पूर्व प्रमुख माधवी बुच पर एफआईआर के आदेश, भ्रष्टाचार के आरोप

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.