बीजापुर-कांकेर एनकाउंटर: जंगल में घमासान, 4 नक्सली ढेर, महिला माओवादी भी मारी गई...

bijapur-kanker-encounter-naxals-killed-weapons-seized-2025

बीजापुर-कांकेर एनकाउंटर: जंगल में घमासान, 4 नक्सली ढेर, महिला माओवादी भी मारी गईं, DIG बोले- संख्या और बढ़ सकती है

बीजापुर-कांकेर एनकाउंटर जंगल में घमासान 4 नक्सली ढेर महिला माओवादी भी मारी गईं dig बोले- संख्या और बढ़ सकती है

Bijapur Kanker encounter 2025 : छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।  देर रात खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों जिलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. ऑपरेशन के दौरान चार नक्सली मारे गए, जिनमें दो महिला माओवादी शामिल थीं।

मुठभेड़ स्थल से भारी हथियारों की बरामदगी

सुरक्षा बलों ने मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ आधुनिक हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए। हथियारों में राइफल, BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) सहित कई अन्य आयुध मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि माओवादी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। एनकाउंटर स्थल पर अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ वाले इलाके में ओर भी नक्सलियों के छिपे होने की संभावना है, इसलिए मारे गए नक्सलियों की संख्या में और इजाफा हो सकता है.

READ MORE :सीएम साय की बड़ी सौगात-ईब नदी पर 9 करोड़ 18 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी

DIG और सुरक्षा एजेंसियों का बयान

मुठभेड़ के बाद बस्तर रेंज के डीआईजी ने बयान जारी कर कहा, “फिलहाल 4 शव बरामद हुए हैं। इनमें दो महिला माओवादी हैं। लेकिन घेराबंदी और तलाशी के आधार पर संभव है कि कुल मारे गए नक्सलियों की संख्या आगे और बढ़े।” सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से जब्त हथियार, ग्रेनेड व बिजली के तार भी मीडिया को दिखाए.

Bijapur Kanker encounter 2025 : नक्सल अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई के मायने

साल 2025 में अब तक छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा हुए ऑपरेशनों में 225 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें बीजापुर, कांकेर, बस्तर जैसे जिलों के जंगल मुख्य मोर्चा रहे हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क में अफरातफरी और उनके नेटवर्क पर निर्णायक चोट पहुंची है.

केंद्र और राज्य सरकार का मिशन

गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ सरकार ने दोहराया है कि 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा। अब जंगलों में सघन कॉम्बिंग, आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जा रही है। ऑपरेशनों की सफलता से क्षेत्र में दहशत का राज कायम करने वाले नक्सलियों की कमर टूटती नजर आ रही है.

बीजापुर-कांकेर की मुठभेड़ देश की सुरक्षा बलों के लिए एक और बड़ी सफलता है। लगातार हो रही नक्सल सफाई से बस्तर, बीजापुर, कांकेर जैसे जिलों में स्थायी शांति की उम्मीद जगी है। आने वाले दिनों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच ऐसी भिड़ंत और तेज होने की संभावना है.

संबंधित सामग्री

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

देश-विदेश

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन के बीच कथित ऋण-रिश्वत संबंध के आरोपों पर लंबी कानूनी और नियामक जांच जारी है।

19 July 2026 Rashifal

सनातन

19 July 2026 Rashifal

19 July 2026 Rashifal: जानें 19 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।