
Asia Cup 2025: 1 महीने पहले ही भारत टी20 वर्ल्डकप खत्म हुआ। जिसमे भारत ने जीतकर ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अब अगला निशाना भारत का एशिया कप में है। इस से जुडी एक बड़ी खबर आई है। बतादें साल 2025 का एशिया कप भारत में ही होना है। बतादें पिछले साल रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप अपने नाम किया था।
बांग्लादेश में होगा एशिया कप
अगले साल होने वाला एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके बाद एशिया कप 2027 की मेजबानी बांग्लादेश के पास रहेगी। ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। बतादें पिछला एशिया कप का एडिशन श्रीलंका में हुआ था। जिसमें टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाकर कप अपने नाम किया था।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
Asia Cup 2025 का फॉर्मेट
आपको बतादें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला जाना है।इसको ध्यान में एशिया कप 2025 का फॉर्मेट टी20 होगा। ताकि टीमें अपनी तैयारी को बेहतर कर सकें। इसके अलावा साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप की बेहतर तैयारियों के लिए एशिया कप 2027 का फॉर्मेट 50-50 ओवरों का होगा।
Read More- IPL 2025 में खेलेंगे धोनी? BCCI के सामने रखी ये शर्त
कौन करता है Asia Cup का आयोजन?
एशिया कप का आयोजन एशियन क्रिकेट कंट्रोल करती है। इस टूर्नामेंट के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक की सबसे कामयाब टीम भारत रहा है. भारत ने रिकॉर्ड 8 बार एशिया कप अपने नाम किया है. जिसमें 7 बार वनडे और 1 बार टी20 फॉर्मेट शामिल है।
एशिया कप 2023 का हाल
आपको बतादें कि एशिया कप 2023 फाइनल में भारत ने श्रीलंका को काफी आसानी से को हरा दिया था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका 15.2 ओवर में 50 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। फाइनल जीतने के लिए भारतीय टीम के सामने 51 रनों का आसान सा लक्ष्य था। टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में बिना किसी विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।