bhopal: जाते-जाते बचा गया तीन जिंदगिया, ऑटो ड्राइवर की गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई

bhopal-auto-driver-saves-3-lives-heart-kidney-transplant

bhopal: जाते-जाते बचा गया तीन जिंदगिया, ऑटो ड्राइवर की गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई

bhopal जाते-जाते बचा गया तीन जिंदगिया ऑटो ड्राइवर की गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई

bhopal auto driver : भोपाल एम्स के तीन ऑपरेशन थिएटरों में रविवार सुबह 4 बजे एक साथ जीवन और मृत्यु की अनोखी कहानी सामने आई। एक ओटी में डॉक्टरों ने 37 वर्षीय युवक से दिल और किडनी निकाली, जबकि दूसरे ओटी में इन अंगों से तीन मरीजों की उम्मीद और जिंदगी लौट आई।

युवक का ब्रेन डेड होना और अंगदान का फैसला

अंगदान करने वाले युवक के भाई भारत पाटिल ने बताया कि, मेरा भाई सोते समय बेड से गिरा था। जिससे उसके सिर पर चोट आई। हम उसे लेकर 21 अक्टूबर को सीधे एम्स आए थे। लंबे इलाज के बाद डॉक्टर ने बताया कि वे ब्रेन डेड हो चुके हैं। हमारे पूरे परिवार ने तय किया कि हमारा भाई तो नहीं बच सकता लेकिन वो जाते जाते तीन लोगों को नया जीवन और किसी के जीवन में रोशनी भरने का काम कर सकता है। इस लिए हमने डॉक्टरों की सलाह अंगदान के लिए मंजूरी दी।

एम्स में दूसरी बार तीन लोगों की जिंदगी बचाई गई

एम्स भोपाल में यह दूसरी बार है जब एक ब्रेन डेड मरीज तीन लोगों की जिंदगी बचाने का जरिया बना। डॉक्टरों की टीम पूरी रात से तैयारी में जुटी रही। अब एक दिल 40 साल की महिला के सीने में धड़क रहा और दो किडनियों से अलग-अलग मरीजों को नई जिंदगी मिला। एक किडनी एम्स भोपाल और दूसरी किडनी एक निजी अस्पताल को भेजी गई। निजी अस्पताल तक किडनी पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया। जिससे ट्रैफिक रोके बिना ऑर्गन को सुरक्षित समय में पहुंचाया गया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई विदाई

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई विदाई एम्स भोपाल में अंगदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंगदाता को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।एक साथ हुआ हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट एम्स में ही दूसरी तरफ दो ऑपरेशन थिएटर में दो मेजर सर्जरी हुईं। एक मरीज में हार्ट ट्रांसप्लांट किया तो वहीं दूसरे मरीज में किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया की गई । वहीं, एक किडनी ट्रांसप्लांट बंसल अस्पताल भेजी गई। Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

संबंधित सामग्री

 हरकी पैड़ी पर महिला चेंजिंग रूम में तांकाझांकी करते पकड़ा गया शख्स. भीड़ ने पीटा

राज्य

हरकी पैड़ी पर महिला चेंजिंग रूम में तांकाझांकी करते पकड़ा गया शख्स. भीड़ ने पीटा

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर एक व्यक्ति को महिला चेंजिंग रूम में झांकते हुए पकड़ा गया, जिसे भीड़ ने पीटा और वह फरार हो गया।

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

मध्यप्रदेश विधानसभा ने 'मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026' को पारित किया। यह विधेयक अब राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा।

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

राज्य

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार वृद्धि की दिशा में प्रगति की घोषणा की।

CM योगी ने बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

राज्य

CM योगी ने बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में ₹352 करोड़ की लागत से 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, नेताओं को लिया हिरासत में

देश-विदेश

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, नेताओं को लिया हिरासत में

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।