Vastu Remedies for Evil Eye: वास्तु शास्त्र के अनुसार बुरी नजर हटाने के चमत्कारी उपाय...

vastu-buri-nazar-hatane-ke-upay

Vastu Remedies for Evil Eye: वास्तु शास्त्र के अनुसार बुरी नजर हटाने के चमत्कारी उपाय...

vastu remedies for evil eye वास्तु शास्त्र के अनुसार बुरी नजर हटाने के चमत्कारी उपाय

Vastu Remedies for Evil Eye: कई बार घर में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा होता है, लेकिन अचानक से तनाव, बीमारियां और आर्थिक संकट घेर लेते हैं। परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहने लगते हैं या छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यह घर पर बुरी नजर लगने का संकेत हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने पर ऐसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं, लेकिन कुछ आसान उपायों से आप इसे दूर कर सकते हैं। Read More: Auspicious Wedding Dates June 2025: जून में हैं 10 शुभ विवाह मुहूर्त, फिर 4 महीने नहीं होंगे मांगलिक कार्य

बुरी नजर लगने के आम संकेत...

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, जब किसी घर पर नकारात्मक ऊर्जा या नजर दोष हावी होता है, तो निम्न लक्षण नजर आते हैं- 1. अचानक स्वास्थ्य समस्याएं – परिवार के किसी न किसी सदस्य को लगातार शारीरिक या मानसिक परेशानी होती रहती है। 2. कलह और तनाव – घर के सदस्यों के बीच बिना वजह के झगड़े और मनमुटाव होने लगते हैं। 3. अकारण धन हानि – बिना किसी कारण पैसों का नुकसान या खर्चों में अचानक वृद्धि। 4. रुकावटें और असफलता – कड़ी मेहनत के बाद भी कार्यों में सफलता नहीं मिलती या बार-बार रुकावट आती है। 5. घरेलू सामान का टूटना – अचानक से कांच या इलेक्ट्रॉनिक सामान टूटना भी बुरी नजर का संकेत हो सकता है।

घर को नजर दोष से बचाने के उपाय...

अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा या नजर दोष है, तो नीचे बताए गए वास्तु उपायों को अपनाकर आप सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं -

तुलसी का पौधा लगाएं

घर में तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए। यह न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि नजर दोष से सुरक्षा भी प्रदान करता है।

नमक वाला पोंछा लगाएं

हफ्ते में एक या दो बार पानी में सेंधा या समुद्री नमक मिलाकर घर में पोंछा लगाएं। इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा खिंचती है और घर का वातावरण शुद्ध होता है।

कपूर का धुआं करें

रोजाना सुबह और शाम भीमसेनी कपूर को जलाकर पूरे घर में उसकी धूनी दें। इससे वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही, यह सुगंधित ऊर्जा का संचार करता है।

3नमक और गेहूं की पोटली टांगें

वास्तु के अनुसार, गेहूं और सेंधा नमक की एक छोटी पोटली बनाकर उसे घर के मुख्य द्वार पर टांगने से नजर दोष दूर होता है। हर महीने इस पोटली को बदलना चाहिए।

नींबू-मिर्च का प्रयोग करें

प्रत्येक शनिवार को मुख्य द्वार पर नींबू और 7 मिर्च की माला टांगने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।

पॉजिटिव एनर्जी के लिए कुछ अतिरिक्त सुझाव...

1. सुबह-सुबह घर में शंख बजाएं। 2. हर शुक्रवार को घर में सफेद वस्त्र या दूध दान करें। 3. नियमित रूप से भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा करें। 4. घर में स्वस्तिक, ऊँ और शुभ-लाभ जैसे प्रतीक चिन्ह लगाएं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।