श्री दूल्हा महाराज का अद्भुत मंदिर, चमत्कारिक घटनाओं के लिए है प्रसिद्ध!

shri-dulha-maharaj-mandir-chamatkar

श्री दूल्हा महाराज का अद्भुत मंदिर, चमत्कारिक घटनाओं के लिए है प्रसिद्ध!

श्री दूल्हा महाराज का अद्भुत मंदिर चमत्कारिक घटनाओं के लिए है प्रसिद्ध

श्री दूल्हा महाराज मंदिर: भारत में तो वैसे बहुत से अद्भुत चमत्कारिक मंदिर है, इसमें से ऐसे कई ऐताहासिक और प्राचीन मंदिर मध्यप्रदेश में हैं, जो अपनी चमत्कारिक घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है। इसमें से एक बेहद प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे हटाने की कोशिश कई बार की गई लेकिन न कोई अधिकारी इसे हटा पाया न कोई मशीन इस मंदिर को हिला सकी। यह मंदिर मध्यप्रदेश के नरसिंगपुर के कंदेली में स्थित है। बता दें कि, इस मंदिर को दादा का दरबार कहा जाता है और यह श्री दूल्हे देव महाराज के नाम से प्रसिद्ध हैं। Read More-मध्यप्रदेश में श्री श्याम सांवलिया का अनोखा मंदिर, जानिए कब हुई स्थापना?

श्री दूल्हा महाराज मंदिर: क्या है मंदिर में खास ?

बताया जाता है कि, यह मंदिर अपनी चमत्कारिक घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है, यहां जब 4 लाइन बनाने का प्रोजेक्ट शुरु हुआ तो इस जगह पर फ्लाई ओवर बनाने के लिए मंदिर को हटाने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन कई प्रयासो के बाद भी मंदिर का एक ईंट तक नहीं हिला सके। स्थानीय निवासी बताते है कि, एक इंजीनियर इस मंदिर को हटवाने आया, लेकिन नाकामयाब रहा इतना ही नही जब वो वहां से लौट रहा था तो उसका एक्सीडेंट हो गया। वहीं मंदिर के पास मंदिर को तोड़ने पहुंची जेसीबी मशीने अपने आप बंद हो गई। और मंदिर हटाने में सब नाकामयाब रहें। Read More-Shree Dulhadev Maharaj Temple: मध्यप्रदेश के इस जिले में है श्री दूल्हा देव महाराज का चमत्कारिक मंदिर…

श्री दूल्हा महाराज मंदिर: हार मानकर अधिकारियों ने दूल्हे महाराज से की प्रार्थना

जब मंदिर नहीं हटा पाएं तो कलेक्टर से लेकर कई अधिकारियों ने श्री दूल्हे देव महाराज से प्रार्थना की। तब जाकर उस जगह पर मंदिर का स्थान छोड़कर हाईवे मोड़ा गया और फ्लाईओवर ब्रिज बनाया गया। तब से जो भी यात्री उस रास्ते से गुजरते हैं, वो दादा के दरबार जरुर जाते हैं। उनका आशीर्वाद लेते हैं।

महाराज को क्या है प्रिय?

आप दादा के दरबार में सच्चे मन से जो चढ़ाए वो स्वीकार करते है, लेकिन उन्हें पगड़ी, पुष्प, नारियल और पंचमेवा अति प्रिय है। अगर आप शनिवार के दिन दादा के दरबार में श्री दूल्हा देव महाराज को ये वस्तुए चढ़ाते है, तो वो इससे बेहद प्रसन्न होते है।

सच्चे दिल से मांगी गई हर मनोकामना होती है पूरी

स्थानीय निवासी बताते है, दादा के दरबार में जो भक्त सच्चे मन से पूजा करता है, और कोई मनोकामना लेकर आता है वो पूरी होती है। कई भक्तो ने कहा किसी को सुख- समृद्धि मिली तो किसी को संतान सुख का आशीर्वाद मिला।

संबंधित सामग्री

खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. यादव की सादगी के Photos

राज्य

खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. यादव की सादगी के Photos

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार और आलीराजपुर में लोगों से मुलाकात की, चाय बनाई और दुकानदारों से बातचीत की।

सीएम डॉ. मोहन जो कहते हैं, वो करते हैं, अब एक ही दिन में मिली एमपी पुलिस में 9 हजार 662 पदों को मंजूरी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन जो कहते हैं, वो करते हैं, अब एक ही दिन में मिली एमपी पुलिस में 9 हजार 662 पदों को मंजूरी

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने 18 हजार पुलिस पदों की भर्ती के निर्देश दिए, जिसमें सीधी भर्ती के पद भी शामिल हैं।

श्रेयस को मिली पहली जीत, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव ने रचा इतिहास

देश-विदेश

श्रेयस को मिली पहली जीत, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव ने रचा इतिहास

भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जिम्बाब्वे को T20 मैच में हराकर 1-0 की बढ़त हासिल की। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाई।

नीट पेपर लीक के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, बिहार में लाठीचार्ज, मुंबई में पुलिस वैन के आगे खड़ी हुई युवती

देश-विदेश

नीट पेपर लीक के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, बिहार में लाठीचार्ज, मुंबई में पुलिस वैन के आगे खड़ी हुई युवती

नीत परीक्षा पत्र लीक मामले में भारत के विभिन्न राज्यों में व्यापक प्रदर्शन हुए, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी।

ग्लासगो में 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज़, 125 भारतीय खिलाड़ी 8 खेलों में उतरेंगे

देश-विदेश

ग्लासगो में 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज़, 125 भारतीय खिलाड़ी 8 खेलों में उतरेंगे

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 74 देशों से 3,000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारत के 125 खिलाड़ी भी विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।