रवि प्रदोष व्रत 2026

रविवार प्रदोष व्रत पर महादेव को चढ़ाएं उनका प्रिय भोग, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

12 जुलाई 2026, रविवार को आषाढ़ माह में रवि प्रदोष व्रत का आयोजन होगा। इस दिन शिव जी की विशेष पूजा की जाएगी और उन्हें खीर का भोग लगाया जाएगा।

रविवार प्रदोष व्रत पर महादेव को चढ़ाएं उनका प्रिय भोग, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

इस साल 12 जुलाई 2026, रविवार को आषाढ़ माह का रवि प्रदोष का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है. रवि प्रदोष व्रत का संकल्प करने से और शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से शिव जी अति प्रसन्न होती हैं. मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और एक साथ सूर्य देव और महादेव की पूजा करने से यह व्रत अधिक शुभ फलदायी हो जाता है. रवि प्रदोष व्रत का संकल्प करने से भक्तों को पितृ दोष से मुक्ति मलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. 

रवि प्रदोष व्रत पूजा विधि

प्रदोष व्रत पर सुबह उठें और स्नान कर साफ-सुथरे कपड़े पहनें.अब शिव जी का ध्यान कर व्रत का संकल्प करें. इसके बाद शाम के समय यानी प्रदोष काल में शिव जी की पूजा करें.शिव मंदिर में जाकर या घर में ही शिवलिंग पर जल और गंगाजल चढ़ाएं.दूध, दही, शहद, घी  से शिव जी का अभिषेक करें,शुद्ध जल से जलाभिषेक करने से शिव जी अति प्रसन्न होते हैं.शिवलिंग पर बेल पत्र भी चढ़ाएं और सफेद फूल, चंदन भी अर्पित करें.धतूरा, फल और आक का फूल अर्पित करें शिव जी के मंत्रों का जाप करें.ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं.शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाएं.शिव जी के सामने बैठें और शिव चालीसा का पाठ करें.शिव तांडव स्तोत्र या रुद्राष्टकम का पाठ भी कर सकते हैं.शिवजी की की आरती कर पूजा को संपन्न करें.

क्या मिलता हैं फल 

इस व्रत को रखने से दीर्घायु, स्वस्थ शरीर और समाज में सम्मान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ध्यान दें, यह प्रदोष व्रत रविवार को पड़ रहा है तो ऐसे में इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा. 

भोलेनाथ को प्रिय भोग अर्पित ?

प्रदोष व्रत शिव जी को प्रसन्न करने का एक विशेष मौका होता है. ऐसे में इस दिन भगवान शिव को उनके प्रिय भोग अर्पित करें जिससे उनकी कृपा प्राप्त होगी. भगवान शिव को खीर का भोग अति प्रसन्न हैं. दूध, चावल और चीनी से बनी खीर भोलेनाथ को प्रदोष काल में पूजा करते समय चढ़ाएं. मान्यता है कि खीर का भोग अर्पित करने से परिवार में सुख-शांति बढ़ती है और धन संबंधी दिक्कतें और संकटों का नाश होता है.

संबंधित सामग्री

मैहर में हो रहा मां शारदा लोक का निर्माण, सीएम डॉ. मोहन बोले- धार्मिक तीर्थाटन बढ़ेगा, मिलेगा रोजागार

मैहर में हो रहा मां शारदा लोक का निर्माण, सीएम डॉ. मोहन बोले- धार्मिक तीर्थाटन बढ़ेगा, मिलेगा रोजागार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर के मां शारदा मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की और मंदिर की व्यवस्था का अवलोकन किया।

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 2026 का आयोजन 19 अगस्त से 20 अगस्त तक होगा। इस दौरान विशेष पूजा विधि और मंत्रों के साथ मां दुर्गा की उपासना की जाएगी।

नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम

नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम

17 अगस्त को मनाया जाने वाला नाग पंचमी पर्व, जहाँ राहु-केतु के दोषों के निवारण के लिए विशेष पूजा और उपाय किए जाते हैं।

बारिश के लिए खूंखार मगरमच्छ की पूजा, तेलंगाना से सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

बारिश के लिए खूंखार मगरमच्छ की पूजा, तेलंगाना से सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

तेलंगाना के गडवाल जिले में पुजारी ने कृष्णा नदी के किनारे एक मगरमच्छ की पूजा की, जिसे वरुण देव का वाहन माना जाता है। वीडियो वायरल हो गया।

सावन शिवरात्रि पर करें ये सरल उपाय, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

सावन शिवरात्रि पर करें ये सरल उपाय, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

सावन शिवरात्रि के दिन विशेष पूजा और उपाय से भाग्य और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष मुहूर्त में शिव जी की पूजा की जाती है।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026