पारिजात के फायदे

Parijat Plant Vastu Tips: घर पर पारिजात का पौधा लगाना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र?

पारिजात का पौधा न केवल सजावटी है बल्कि इसके औषधीय गुण भी आयुर्वेद और होम्योपैथी में महत्वपूर्ण हैं। यह वास्तु और धार्मिक दृष्टि से भी लाभकारी माना जाता है।

By : हेमा गुप्ता
Parijat Plant Vastu Tips: घर पर पारिजात का पौधा लगाना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र?

घर पर पारिजात का पौधा लगाना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र?

Parijat Plant Vastu Tips: पारिजात का पौधा अपनी अनोखी सुंदरता के लिए जाना जाता है। केसरिया तना और सफेद पंखुड़ियों वाले इसके छोटे फूल बेहद आकर्षक होते हैं। इसे अंग्रेजी में नाइट ब्लूमिंग जैस्मीन और आम भाषा में रात की रानी भी कहते हैं। 

यह पौधा न केवल सजावटी है, बल्कि आयुर्वेद और होम्योपैथी में औषधीय गुणों के कारण भी महत्वपूर्ण है। इसके फूल सितंबर के अंत से दिसंबर तक खिलते हैं और मुख्य रूप से शाम या रात में खुलकर चारों ओर खुशबू बिखेरते हैं।

पारिजात से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने पारिजात का पौधा स्वर्ग से पृथ्वी पर लाया था। सत्यभामा और रुक्मिणी के बीच इस पौधे को लेकर विवाद हो गया। तब कृष्ण ने चतुराई से पौधा सत्यभामा के आंगन में लगाया, लेकिन इस प्रकार लगाया कि उसके फूल रुक्मिणी के आंगन में गिरें। 

धार्मिक मान्यता है कि, देवी लक्ष्मी को पारिजात के फूल अत्यंत प्रिय हैं। जहां पारिजात के फूल खिलते हैं, वहां देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है।

घर में पारिजात लगाना शुभ या अशुभ?

पारिजात का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु और धार्मिक दृष्टि से इसे अशुभ नहीं, बल्कि अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसकी सुगंध तनाव कम करती है, मन को शांति प्रदान करती है और घर के वातावरण को सकारात्मक बनाती है। परिवार में सुख, शांति और आनंद बढ़ाने वाला यह पौधा वास्तु दोषों को भी कम करने में सहायक होता है।
 
किस दिशा में लगाएं पारिजात का पौधा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पारिजात का पौधा लगाने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। मुख्य द्वार के पास या घर के इन दिशाओं में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। घर में सुख-समृद्धि और शांति का माहौल बना रहता है।

संबंधित सामग्री

राहु-शनि से लेकर शुक्र-बुध तक, बेडरूम की इन आदतों से रहें सावधान

राहु-शनि से लेकर शुक्र-बुध तक, बेडरूम की इन आदतों से रहें सावधान

बेडरूम में दवाईयाँ रखने से राहु खराब होता है, जुते रखने से शनि, और आईना रखने से राहु की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

घर में हनुमान जी की कौन सी तस्वीर लगाना शुभ? जानें सही दिशा और वास्तु नियम

घर में हनुमान जी की कौन सी तस्वीर लगाना शुभ? जानें सही दिशा और वास्तु नियम

घर में हनुमान जी की तस्वीर रखना वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ माना जाता है। जानें किस दिशा में और कौन सी तस्वीर लगानी चाहिए।

घर में भूलकर भी न लगाएं इतने मनी प्लांट, होगा बड़ा नुकसान!

घर में भूलकर भी न लगाएं इतने मनी प्लांट, होगा बड़ा नुकसान!

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का महत्व और इसे सही तरीके से लगाने के नियमों को जानना जरूरी है, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सुबह किचन में सबसे पहले क्या साफ करना चाहिए? वास्तु के अनुसार अपनाएं सही क्रम, घर में बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

सुबह किचन में सबसे पहले क्या साफ करना चाहिए? वास्तु के अनुसार अपनाएं सही क्रम, घर में बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन की सफाई से घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आती है। सुबह किचन सफाई करने के नियम बताए गए हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026