गोल्ड फिश (Goldfish) – सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक...
यह फिश को वास्तु में सबसे शुभ मछली माना गया है। इसका सुनहरा रंग समृद्धि, धन और खुशहाली का प्रतीक है। यह मछली सौम्य स्वभाव की होती है और आसानी से पाली जा सकती है। मान्यता है कि गोल्ड फिश घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखती है।
गोल्ड फिश को पालने से परिवार में शांति बनी रहती है और यह तनाव को कम करने में भी सहायक होती है। इसका चंचल और मधुर व्यवहार मानसिक शांति प्रदान करता है।
ब्लैक मोल्ली (Black Molly) – बुरी नजर से रक्षा करने वाली मछली
इस मछली को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और यह बुरी नजर से बचाव करती है। वास्तु शास्त्र में काले रंग को बुरी शक्तियों को सोखने वाला माना गया है। यदि घर में किसी को बार-बार नजर लगती है या काम में बाधा आती है, तो ब्लैक मोल्ली मछली को एक्वेरियम में रखना लाभकारी होता है।
यह मछली विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी शुभ मानी जाती है।
ड्रैगन फिश या एरोवाना (Arowana/Dragon Fish) – धन और वैभव का प्रतीक...
एशियाई वास्तु फेंग शुई में ड्रैगन फिश (Arowana) को बहुत ही शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इसे "वेल्थ फिश" भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह मछली घर में पैसों की बारिश कर सकती है। यह मछली दिखने में आकर्षक होती है और इसका रौबिला रूप बुरी शक्तियों को दूर रखने में सहायक होता है।
हालांकि, यह मछली थोड़ी महंगी होती है और बड़े टैंक की आवश्यकता होती है, लेकिन इसे रखने से व्यापार में उन्नति और जीवन में तरक्की देखी जा सकती है।
कोई कार्प फिश (Koi Carp Fish) – दीर्घायु और प्रेम का प्रतीक..
जापान और चीन में कोई कार्प फिश को दीर्घायु, धैर्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह मछली रंग-बिरंगी होती है और एक्वेरियम को खूबसूरत बनाती है। यह परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने में सहायक मानी जाती है।
यदि घर में आपसी रिश्तों में तनाव है, तो कोई कार्प फिश रखना लाभकारी साबित हो सकता है।
एंजेल फिश (Angel Fish) – शुभ समाचार और सौभाग्य का प्रतीक...
एंजेल फिश को स्वर्गदूतों का प्रतीक माना जाता है। यह दिखने में सुंदर और आकर्षक होती है। वास्तु मान्यता के अनुसार, यह मछली घर में शुभ समाचारों के आगमन और खुशियों की वृद्धि करती है। यह मछली शिक्षा, करियर और विवाह से संबंधित बाधाओं को दूर करने में सहायक मानी जाती है।