Khajrana Ganesh Mandir: खजराना गणेश का स्वर्ण मुकुट से श्रृंगार

indore-khajrana-ganesh-temple-decorated-with-golden-crown

Khajrana Ganesh Mandir: खजराना गणेश का स्वर्ण मुकुट से श्रृंगार

By:

Ranu

khajrana ganesh mandir खजराना गणेश का स्वर्ण मुकुट से श्रृंगार

Khajrana Ganesh Mandir: देशभर में गणेश उत्सव की धूम शुरु हो गई है. गणेश मंदिरों के साथ ही पंडाल सज चुके है और हर जगह गजानन विराजमान है. खजराना मंदिर में भगवान गणेश का स्वर्ण मुकुट से श्रृंगार किया गया. वहीं उन्हें लाखों लड्डओं का भोग लगाया गया.

खजराना में श्री गणेश का स्वर्ण श्रृंगार

इंदौर के खजराना गणेश की बात की जाए तो यहां भगवान गणेश का 3 करोड़ रुपये के स्वर्ण मुकुट से श्रृंगार किया गया. वहीं उन्हें सवा लाख मोदक का भी भोग लगाया गया है. मंदिर में सुबह से ही भक्तों का दर्शन करने के लिए तांता लगा हुआ है.

Read More- Doctor Ganesh Temple: मिलिए डॉक्टर गणेश से, मरीजों पर बरसती है बप्पा की कृपा

3 करोड़ के स्वर्ण मुकुट से श्रृंगार

गणेश उत्सव की शुरुआत होते ही खजराना गणेश मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. खजराना गणेश मंदिर को फूलों से पूरी तरीके से सजाया गया है तो वहीं गर्भ गृह में मौजूद भगवान गणेश का आकर्षक स्वर्ण श्रृंगार किया गया है. इस दौरान खजराना गणेश और माता रिद्धि-सिद्धि को सोने का मुकुट पहनाया गया है. जहां खजराना गणेश ने 3 करोड़ रुपये कीमत का स्वर्ण मुकुट और कानन-कुंडल से उनका श्रृंगार किया गया है तो वहीं माता रिद्धि-सिद्धि का भी श्रृंगार इसी तर्ज पर किया गया है. इसी तरह से प्रातः काल में भगवान गणेश की आरती कर उन्हें सवा लाख मोदक का भोग लगाया गया है. ऐसी मान्यता है कि खजराना गणेश मंदिर के प्रांगण में ही गोबर का स्वास्तिक बनाने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है.

Read More- GSB Seva Mandal Mumbai : देश के सबसे अमीर गणपति 69 किलो सोना, 336 किलो चांदी से सजावट

Khajrana Ganesh Mandir: 200 से ज्यादा सीसीटीवी से नजर

खजराना गणेश के दर्शन करने के लिए देर रात से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था. भारी भीड़ के चलते यहां महाकाल मंदिर की तर्ज पर दर्शनों के लिए जिकजेक व्यवस्था की गई है. इस व्यवस्था से मात्र कुछ ही मिनट में भक्त भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं. खजराना गणेश में अब 10 दिनों तक अलग-अलग तरह के कार्यक्रम भी मंदिर प्रांगण में किए जाएंगे. इसको लेकर भी मंदिर प्रबंधक ने व्यवस्था बनाई है. वहीं खजराना गणेश मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज लगाए गए हैं, तो वही 4 थानों का पुलिस बल भी इस दौरान मंदिर परिसर में ही तैनात है.

संबंधित सामग्री

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

राज्य

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो बहनों ने मोबाइल चोर का पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, बाद में उन्हें सम्मानित किया गया।

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला के पास एक नया शहर विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग कर रही है।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।