Goddess Lakshmi Favourite Items: मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए? जानिए वो 6 चीजें जो ...

goddess-lakshmi-favourite-items-for-blessings

Goddess Lakshmi Favourite Items: मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए? जानिए वो 6 चीजें जो उन्हें सबसे ज़्यादा हैं प्रिय!

goddess lakshmi favourite items मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए जानिए वो 6 चीजें जो उन्हें सबसे ज़्यादा हैं प्रिय

Goddess Lakshmi Favourite Items: हिन्दु धर्म में सभी देवी - देवताओं का एक विशेष दिन और विशेष प्रसाद चढ़ाया जाता है, ऐसे में अगर मां लक्ष्मी की बात करें तो उन्हें सनातम धर्म में धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना गया है। कहा जाता है, जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। वहां दरिद्रता, क्लेश और दुर्भाग्य का वास कभी नहीं होता। Read More: Famous Nag temples in India: भारत के 5 चमत्कारी नाग मंदिर, जहां दर्शन से दूर होता है काल सर्प दोष! धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को कुछ वस्तुएं बेहद प्रिय है, जिनका उपयोग अगर आप सच्चे मन से उनकी पूजा में करते समय करते हैं, तो मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न हो जाती हैं, और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है, आपके घर में धन, सुख और सौभाग्य की वर्षा होती है।

आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को कौन सी वस्तुएं प्रिय हैं...

कमल का फूल – मां लक्ष्मी का प्रतीक...

कमल का फूल मां लक्ष्मी से जुड़ा सबसे प्रमुख प्रतीक है। देवी लक्ष्मी को अक्सर कमल पर विराजमान दिखाया जाता है, इसलिए पूजा में कमल का फूल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता-  कमल अर्पित करने से जीवन में शुद्धता, समृद्धि और शांति आती है। उपयोग- दीपावली, शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें। [caption id="attachment_97652" align="alignnone" width="300"]Goddess Lakshmi Favourite Items 1  [/caption]

शंख – समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत..

शंख को समुद्र मंथन से प्राप्त आठ अनमोल रत्नों में से एक माना गया है। यह भी मां लक्ष्मी का प्रिय वस्तु है। मान्यता- घर में दक्षिणावर्ती शंख रखने और उसका नियमित पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं। उपयोग- मां लक्ष्मी की आरती करते समय शंख बजाना शुभ माना गया है।

सफेद चंदन – शीतलता और शुद्धता का प्रतीक...

सफेद चंदन को लक्ष्मी मां के पूजन में बेहद शुभ माना गया है। यह शरीर और मन को शीतलता प्रदान करता है, साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है। मान्यता- सफेद चंदन से मां लक्ष्मी का तिलक करने से घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है। उपयोग- हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी की मूर्ति पर सफेद चंदन से तिलक करें।

पीली कौड़ी – धन को आकर्षित करने वाली वस्तु...

पीली कौड़ी समुद्र की गहराइयों से प्राप्त होती है और इसे धन की प्रतीक वस्तु माना गया है। मान्यता: मां लक्ष्मी को कौड़ियां अर्पित करने से अचानक धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक संकट समाप्त होते हैं। उपयोग: पूजा में मां लक्ष्मी को 7 पीली कौड़ियां अर्पित करें और उन्हें तिजोरी या पूजन स्थान में रखें।

घी का दीपक – उजास और सौभाग्य का संकेत...

घी का दीपक जलाना सिर्फ एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति को जगाने का माध्यम है। मान्यता-  मां लक्ष्मी को घी का दीपक अति प्रिय है। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और दरिद्रता दूर होती है।  उपयोग- रोज शाम तुलसी और पूजन स्थान पर घी का दीपक जलाएं, विशेषकर शुक्रवार को।

तुलसी के पत्ते – मां लक्ष्मी को समर्पण का प्रतीक...

भले ही तुलसी को भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है, लेकिन मां लक्ष्मी भी तुलसी को बेहद प्रिय मानती हैं क्योंकि यह उनका ही स्वरूप मानी जाती हैं। मान्यता- तुलसी माता को पूजने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में शुद्धता व ऐश्वर्य बना रहता है। उपयोग- शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।