फिटकरी के ज्योतिषीय लाभ

Fitkari Remedies ON Saturday: फिटकरी से कर सकते हैं नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर को दूर!

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, फिटकरी शनि और बुध ग्रहों से जुड़ी होती है और इसके उपाय से नकारात्मकता और बाधाएँ दूर होती हैं।

By : हेमा गुप्ता
Fitkari Remedies ON Saturday: फिटकरी से कर सकते हैं नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर को दूर!

Fitkari Remedies ON Saturday: फिटकरी से कर सकते हैं नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर को दूर!

Fitkari Remedies ON Saturday: फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों को सोखने में मदद करता है। ज्योतिषशास्त्र में इसे शनि और बुध ग्रह से जुड़ी वस्तु माना जाता है। अगर आप शनि और बुध की प्रतिकूल दशा से परेशान हैं, कार्यों में बाधाएं आ रही हैं या घर में नकारात्मकता महसूस हो रही है, तो शनिवार के दिन फिटकरी से जुड़े कुछ सरल उपाय बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। 

इन उपायों को करने से जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं, परिवार में सुख-शांति बढ़ती है और शनि-बुध की अनुकूलता प्राप्त होती है।  

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में करें मदद

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा या तनाव का माहौल है तो शनिवार को फिटकरी का यह उपाय करें। एक बाल्टी पानी में थोड़ा समुद्री नमक और फिटकरी मिलाकर पूरे घर का पोछा लगाएं। उपाय पूरा होने के बाद इस पानी को घर से बाहर फेंक दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है।

शनि और बुध के प्रतिकूल दशा के लिए उपाय

ज्योतिष के मुताबिक, फिटकरी शनि और बुध ग्रह से सीधे जुड़ी हुई है। अगर इन दोनों ग्रहों की दशा प्रतिकूल चल रही है तो शनिवार को फिटकरी वाले पानी से कुल्ला करें या दांत मंजन करें। नियमित रूप से करने पर शनि और बुध की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में बाधाएं कम होती हैं।

नोट- अगर फिटकरी से एलर्जी है तो यह उपाय न करें।

घर में खुशहाली आए

घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों पर कलह और मनमुटाव रहता है तो शनिवार को यह उपाय आजमाएं। एक छोटी कटोरी में फिटकरी के टुकड़े भरकर अपने बेडरूम में पलंग के नीचे रख दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है, आपसी प्रेम बढ़ता है और पारिवारिक सुख-शांति बनी रहती है।

नजर दोष और बुरी नजर से पा सकते हैं छुटकारा 

अगर आपको लगता है कि परिवार पर नजर दोष है या बुरी नजर लग रही है, तो शनिवार के दिन फिटकरी का टुकड़ा पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को परिवार के हर सदस्य के सिर के ऊपर से सात बार घुमाएं। बाद में इसे नदी, तालाब में बहा दें या फ्लश कर दें। इस उपाय से नजर दोष दूर होता है, कार्यों में बाधाएं हटती हैं और भाग्योदय के योग बनते हैं।

महत्वपूर्ण सलाह

ये उपाय शनिवार के दिन करने चाहिए क्योंकि यह शनिदेव का दिन माना जाता है। फिटकरी के उपाय नकारात्मकता को दूर करने में बेहद प्रभावी माने जाते हैं, लेकिन इनके साथ सकारात्मक सोच और मेहनत भी जरूरी है।

Note - The information in this article is based on traditional beliefs and scriptures, It is meant only for general awarenes, We do not claim authenticity of any personal faith or ritual.


 

संबंधित सामग्री

अब महंगे फेस वॉश छोड़िए! किचन की इन 4 चीजों से करें चेहरे की सफाई 

अब महंगे फेस वॉश छोड़िए! किचन की इन 4 चीजों से करें चेहरे की सफाई 

दूध, टमाटर, शहद, और आलू का रस इस्तेमाल करके घर पर ही अपनी स्किन को डीप क्लींज करें और ग्लोइंग स्किन प्राप्त करें।

राहु-शनि से लेकर शुक्र-बुध तक, बेडरूम की इन आदतों से रहें सावधान

राहु-शनि से लेकर शुक्र-बुध तक, बेडरूम की इन आदतों से रहें सावधान

बेडरूम में दवाईयाँ रखने से राहु खराब होता है, जुते रखने से शनि, और आईना रखने से राहु की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

बिना वजह हो रही बदनामी? ज्योतिष के अनुसार राहु दोष हो सकता है कारण

बिना वजह हो रही बदनामी? ज्योतिष के अनुसार राहु दोष हो सकता है कारण

राहु के नकारात्मक प्रभाव से उथल-पुथल और सामाजिक बदनामी का सामना करने वाले व्यक्तियों के लिए एक साधारण उपाय सुझाया गया है।

नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम

नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम

17 अगस्त को मनाया जाने वाला नाग पंचमी पर्व, जहाँ राहु-केतु के दोषों के निवारण के लिए विशेष पूजा और उपाय किए जाते हैं।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026