चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56,18,497 के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही वर्ष 2023 में दर्ज 56.13 लाख श्रद्धालुओं के अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया है। नए आंकड़े के साथ ही इस वर्ष चारधाम यात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से देवभूमि उत्तराखंड में उत्साह का माहौल है।

चारों धामों में श्रद्धालुओं का बढ़ा उत्साह

बाबा केदारनाथ, भगवान बदरीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमुनोत्री के दर्शन के लिए इस वर्ष देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे हैं। चारधाम यात्रा के प्रति बढ़ता उत्साह राज्य में धार्मिक पर्यटन के विस्तार और श्रद्धालुओं के विश्वास को दर्शाता है। यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या उत्तराखंड की आध्यात्मिक और धार्मिक पहचान को भी मजबूत कर रही है।

यात्रा व्यवस्थाओं को किया गया मजबूत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग और आवास जैसी सुविधाओं को मजबूत किया गया। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी लगातार काम किया गया। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और एसडीआरएफ समेत विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

बेहतर कनेक्टिविटी का दिखा असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम समेत उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हुई है। धार्मिक स्थलों पर विकसित हो रही आधुनिक सुविधाओं का सकारात्मक असर चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के रूप में दिखाई दे रहा है।

हर श्रद्धालु हमारा अतिथि: धामी

चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु राज्य का अतिथि है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित हो रही बेहतर सुविधाओं और श्रद्धालुओं के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने यात्रा के सफल संचालन में योगदान देने वाले प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, स्थानीय निकायों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय लोगों और यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी कार्मिकों के प्रयासों की सराहना की।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जिसमें विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर