5 Famous Temples OF Lord Shiva: भोपाल में है भगवान भोलेनाथ के चमत्कारी मंदिर, जा...

5-famous-temples-of-lord-shiva-in-mp

5 Famous Temples OF Lord Shiva: भोपाल में है भगवान भोलेनाथ के चमत्कारी मंदिर, जानिए उनकी मान्यताएं...

5 famous temples of lord shiva भोपाल में है भगवान भोलेनाथ के चमत्कारी मंदिर जानिए उनकी मान्यताएं

5 Famous Temples OF Lord Shiva: झीलों का शहर भोपाल अपनी प्रकृतिक सुंदरता के साथ- साथ ऐताहासिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर है, जो अपने आप में काफी चमत्कारी हैं। और कुछ मंदिर अपना इतिहास बताते हैं। Read More: Saphala Ekadashi 2025: कब है सफला एकदशी? जानिए व्रत और पूजा के नियम… आज हम आपको भोपाल के ऐसे 5 मंदिरों के बारें में बताएंगे, जो रहस्यों और अद्भुत कथाओं की वजह से प्रसिद्ध हैं।

बड़वाले महादेव मंदिर ( कायस्थपुरा, भोपाल)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कायस्थपुरा क्षेत्र में स्थित श्री बड़वाले महादेव मंदिर भोपाल का बहुत पुराना मंदिर है, यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। यहां हर रोज नियमित रुप से पूजा की जाती है। और इस मंदिर को भोपाल का सबसे पुराना मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसमें शिवलिंग बड़ के पेड़ में विराजमान हैं। बताया जाता है कि, यहां लगभग 400 साल पहले जंगल हुआ कता था और यहां कई तरह के पौधे लगे हुए थे। और एक दिन एक साधु बड़ के वृक्ष के नीचे विश्राम कर रहे थे तभी उन्होंने जैसे करवट ली तो उनका सर जड़ में स्थित एक सिला से टकरा गया और जब वहां की मिट्टी हटाई गई तो वहां शिवलिंग दिखाई दिए, जिसके दर्शन के बाद साधु ने यह जानकारी श्रद्धालुओं और भक्तों को दी। Read More-Increase in guideline rates of land: जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी पर CM साय ने लिया संज्ञान Shree Badwale Mahadev Temple Bhopal फिर वहां खुदाई की गई तो उस पौधे से शिवलिंग प्रकट हुए और फिर उनको विधिवत रुप से उनकी स्थापना कराई गई। तब से ही उनकी हर रोज पूजा होती है।

भोजेश्वर मंदिर (भोजपुर)

रायसेन जिले में भोजपुर मंदिर स्थित है, जो कि भोपाल से 30 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि यहां विराजमान शिवलिंग एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग हैं, इनकी लंबाई 21.5 फिट है और इसका व्यास 17 फिट का है। यह मंदिर अधूरा बताया जाता है। इस मंदिर की स्थापना के पीछे दो मान्ताएं और रहस्य है। एक मान्यता यह है कि इस मंदिर को भोजपुर के राजा ने बनावाया उन्होंने एक दिन में मंदिर बनवाने का संकल्प लिया था, लेकिन एक दिन में पूरा नहीं बन सका, दूसरी कथा यह है कि यह मंदिर पांडवो ने अपने अज्ञातवास के दौरान माता कुंती के पूजन हेतु बनाया था। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते हैं।

पशुपतिनाथ मंदिर (नेवरी)

भोपाल में नेवरी इलाके में पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और भोपाल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां रुद्राभिषेक विधि में पंचामृत, भस्म-बेलपत्र से विशेष पूजन होता है। सावन में सोमवार को विशेष मेला आयोजित होता है। कहा जाता है कि यहां की पूजा से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-शांति आती है।

गुफा मंदिर (लालघाटी क्षेत्र)

गुफा मंदिर, भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर अपनी प्राकृतिक गुफाओं के लिए जाना जाता है, जिनमें से एक में भगवान शिव का प्राकृतिक रूप से प्रकट शिवलिंग (पिंडी) है, जो हमेशा पानी से घिरा रहता है। यह मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यहां श्रद्धा से हुई प्रार्थना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, यहां रुद्राभिषेक, आरती और सावन में मेला लगता है।
मनकामेश्वर मंदिर (नेवरी)
मनकामेश्वर मंदिर, जिसे नेवरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर है। यह मंदिर 18वीं शताब्दी का बताया जाता है और 150 साल से भी अधिक पुराना है। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि भगवान भोलेनाथ स्वयं यहां प्रकट हुए थे, और इसी कारण इस मंदिर का नाम मनकामेश्वर पड़ा, क्योंकि यहां भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहां बेलपत्र, भस्म, दूध-जल से अभिषेक किया जाता है, साथ ही रात्रि जागरण और सामूहिक भजन का आयोजन भी होता है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ.  यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

राज्य

CM डॉ. यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्याय प्रणाली में सुधार के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की, जिसमें ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड्स और वर्चुअल सुनवाई शामिल हैं।

फिर लीक हुआ ‘वाराणसी’ का सीन? महेश बाबू का एक्शन वीडियो वायरल, फैंस में बढ़ी हलचल

मनोरंजन

फिर लीक हुआ ‘वाराणसी’ का सीन? महेश बाबू का एक्शन वीडियो वायरल, फैंस में बढ़ी हलचल

एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म की 80% शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में हॉलीवुड स्तर के CGI और VFX का इस्तेमाल किया गया है।

BSF-काउंटर इंटेलीजेंस का बड़ा ऑपरेशन, फाजिल्का में 30 किलो हेरोइन बरामद

राज्य

BSF-काउंटर इंटेलीजेंस का बड़ा ऑपरेशन, फाजिल्का में 30 किलो हेरोइन बरामद

BSF और काउंटर इंटेलीजेंस ने फाजिल्का में 30 किलो हेरोइन बरामद की; दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

राज्य

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए नई इंटरव्यू तिथियाँ जारी की। 328 उम्मीदवारों के बाद शेष 65 के लिए तिथियाँ तय की गईं।

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

राज्य

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पति के दोस्त ने महिला से उसकी बेटी के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।