विसावदर सीट पर AAP का परचम
गुजरात की दो विधानसभा सीटों—कडी और विसावदर—पर उपचुनाव हुए। कडी सीट, जो अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है, पर भाजपा के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 39,452 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। यह सीट भाजपा विधायक करशन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी। दूसरी ओर, विसावदर सीट पर AAP के गोपाल इटालिया ने भाजपा के कीर्ति पटेल को 17,554 मतों से पराजित किया। यह सीट AAP विधायक भूपेंद्र भयानी के भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। AAP की इस जीत को गुजरात में पार्टी की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है।
विसावदर में प्रचंड जीत के बाद AAP का जश्न❤️
PM मोदी के गढ़ गुजरात में विसावदर सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने की बाद @Gopal_Italia जी का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जश्न🙌
गुजरात में BJP को बुरी तरह से परास्त करके ‘काम की राजनीति’ के नायक @ArvindKejriwal… pic.twitter.com/MvXh3fomLN
— AAP (@AamAadmiParty) June 23, 2025
Assembly Bypoll Results 2025: नीलांबुर में कांग्रेस की जीत
केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आर्यदन शौकत ने सत्तारूढ़ LDF के उम्मीदवार एम. स्वराज को 11,077 मतों के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह सीट CPI(M) समर्थित निर्दलीय विधायक पी. वी. अनवर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। नीलांबुर में 73.26% मतदान हुआ, जो इन उपचुनावों में सबसे अधिक था। इस जीत को LDF के खिलाफ बढ़ती असंतुष्टि और कांग्रेस-नीत UDF की मजबूती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, खासकर क्योंकि यह सीट वायनाड लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसका प्रतिनिधित्व प्रियंका गांधी करती हैं।
Congress-led United Democratic Front (UDF) has won the Nilambur assembly constitency, a sitting seat of the ruling CPM combine, by a huge margin of over 11,000 votes! Big congrats to Shri.Aryadan Shoukath and the entire Congress-UDF team that worked relentlessly for this shining… pic.twitter.com/uKnMCS8QA4
— Congress Kerala (@INCKerala) June 23, 2025
कालीगंज में TMC का दबदबा
पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार अलीफा अहमद ने भाजपा के आशीष घोष को 50,049 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। यह सीट TMC विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी, और अलीफा उनके बेटी हैं। कालीगंज में 69.85% मतदान दर्ज हुआ। TMC की इस जीत ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी की मजबूत स्थिति को और पुख्ता किया। हालांकि, मतगणना के दौरान नदिया जिले में एक बम विस्फोट में एक नौ वर्षीय लड़की की मौत ने इस जीत पर विवाद खड़ा कर दिया।

Assembly Bypoll Results 2025: लुधियाना वेस्ट में AAP की जीत
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP के संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 मतों से हराया। यह सीट AAP विधायक गुरप्रीत बासी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर सबसे कम 51.33% मतदान हुआ। AAP की इस जीत को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सरकार की नीतियों के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
2027 में आएगी आम आदमी पार्टी की आंधी🔥💯
गुजरात में विसावदर और लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है।
मैं @Gopal_Italia जी और @MP_SanjeevArora जी तथा वहाँ की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूँ।
इन दोनों… pic.twitter.com/2Zv1vQzXLI
— AAP (@AamAadmiParty) June 23, 2025