Anil Sharma on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर डायरेक्टर अनिल ने जमकर निकाला गुस्सा...

anil-sharma-on-pahalgam-attack

Anil Sharma on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर डायरेक्टर अनिल ने जमकर निकाला गुस्सा...

anil sharma on pahalgam attack पहलगाम आतंकी हमले पर डायरेक्टर अनिल ने जमकर निकाला गुस्सा

Dipika Kakar on Pahalgam Attack: ‘ये इस्लाम नहीं सिखाता..’ दीपिका का फूटा गुस्सा!

पहलगाम हमले पर भड़के कहा कि...

एक इंटरव्यू के दौरान अनिल ने कहा कि- "नाम पूछकर हत्या करने का क्या मतलब है? हत्या की जरूरत क्यों पड़ी? क्या आप यह चाहते हैं कि हिंदू और मुसलमानों के बीच लड़ाई हो? यह सब राजनीति की चालें हैं, जहां लोग अपने निजी हितों को पूरा करने के लिए ऐसे माहौल को बढ़ावा देते हैं। अगर दोनों देशों के लोग इंसानियत के रास्ते पर चलने का फैसला करें, तो रिश्तों में सुधार हो सकता है। नेता तो हमेशा राजनीति करेंगे, लेकिन हमें अपने समाज में प्यार और शांति का संदेश फैलाना चाहिए।"

'भारत ने कभी भी पहले हमला नहीं...' - अनिल

अनिल शर्मा ने फिल्मों के बारें में बात करते हुए कहा कि- "भारत ने कभी भी पहले हमला नहीं किया, लेकिन अब और चुप रहना मुमकिन नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी फिल्मों में हमेशा शांति और एकता का संदेश दिया जाता है।" " हर फिल्ममेकर ने अपने-अपने तरीके से भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई को पर्दे पर उतारा है। यश चोपड़ा जी ने अपने खास तरीके से इसे दर्शाया, जबकि 'बॉर्डर' ने इसे एक अलग अंदाज में लोगों के सामने पेश किया। जब हमने 'गदर' बनाई, तो हमारा संदेश यही था कि मोहब्बत ही सबसे जरूरी है। बंटवारे के दौरान लाखों जिंदगियां खत्म हो गईं।"

आगे कहा कि-

" इसके बाद हमें यह सवाल उठाना पड़ा कि अगर दोनों देशों में लोग एक जैसे थे, तो क्या किसी नए देश की आवश्यकता थी? उस वक्त भारत में रह रहे मुसलमानों की जड़ें कहीं न कहीं हिंदुओं से जुड़ी हुई थीं और दोनों के बीच गहरी भाईचारे की भावना थी।" "बंटवारे के समय यह कहा गया था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू वहीं रहेंगे और भारत में रहने वाले मुसलमान वहीं रहेंगे। जैसा कि हमने गदर में भी दिखाया था। पाकिस्तान में हिंदुओं को वहां से निकलने के आदेश दिए जा रहे थे। यह सब सत्ता के और धर्म के खेल का परिणाम था, जो इंसानियत को खत्म करता है।"

'उरी' और 'वीर जारा' जैसी फिल्में पूरी तरह से अलग ...' - अनिल

'उरी' और 'वीर जारा' जैसी फिल्में पूरी तरह से अलग हैं। अगर कोई हमारे घर में घुसकर मारेगा, तो हम भी उसके घर में जाकर मारेंगें।

23 अप्रैल को भी एक्स पर पोस्ट कर कहा - 'आतंकबाद हो या पाकिस्तान..'

अनिल शर्मा ने लिखा कि- "धर्म पूंछकर गोलियां चलाते हैं .. कुत्ते देश में धर्म के नाम पर नफरत फैलाना चाहते हैं .. ये नहीं होगा .. पूरा भारत जग गया है अब भूलने का वक्त आ गया.. आतंकबाद हो या पाकिस्तान.. सब बीमारियों का अंत होगा.. जय हिंद #PahalgamTerroristAttack"

आगे लिखा था कि...

"मेरे लिए ये अति दुख का पल है.. कोई कैसे निर्दोष आम लोगों को इस तरह शहीद कर सकता है.. आतंकबाद और पाकिस्तान दोनों को जवाब अब देना ही होगा.. प्रत्येक व्यक्ति को उठना होगा और इन दोनों बुराइयों को खत्म करना होगा.. जय हिंद"

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।