रूपा गांगुली उज्जैन में

महाकाल की भक्ति में डूबीं ‘अनुपमा’, भस्म आरती में हुईं शामिल

प्रसिद्ध अभिनेत्री रूपा गांगुली ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाकाल की भक्ति में डूबीं ‘अनुपमा’, भस्म आरती में हुईं शामिल

उज्जैन में गुरुवार तड़के प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रूपा गांगुली, जिन्हें दर्शक लोकप्रिय धारावाहिक “अनुपमा” के किरदार से जानते हैं, बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में अभिनेत्री पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं।

2 घंटे तक भस्म आरती में रहीं शामिल

रूपा गांगुली ने करीब दो घंटे तक नदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ आरती देखी और भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। भस्म आरती के दौरान मंदिर का आध्यात्मिक माहौल देखकर अभिनेत्री भावुक भी नजर आईं।

नंदी के कान में कही मनोकामना

भस्म आरती के बाद अभिनेत्री ने मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से पुजारियों के माध्यम से बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया। मंदिर की परंपराओं के अनुसार उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति ने किया स्वागत

दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेत्री रूपा गांगुली का स्वागत किया गया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें प्रसाद और भगवान महाकाल की स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अभिनेत्री को देखा और उनके साथ तस्वीरें लेने की इच्छा जताई।

'बाबा महाकाल की कृपा से हूं आज जो भी हूं'

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में रूपा गांगुली ने कहा कि वह आज जो भी हैं, वह बाबा महाकाल की कृपा से हैं। उन्होंने बताया कि जब भी उनका मन विचलित होता है, वह बाबा महाकाल के दरबार में आकर शांति महसूस करती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि भस्म आरती में शामिल होने का अनुभव बेहद दिव्य होता है और इसे शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है।

महाकाल मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन और धार्मिक आयोजनों के बीच उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई प्रसिद्ध हस्तियां भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रही हैं। रूपा गांगुली की इस धार्मिक यात्रा ने भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

संबंधित सामग्री

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में विकास और भव्य आयोजन की योजना बताई। इसमें संतों और स्थानीय जनता का भी योगदान होगा।

आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब

आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब

देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए 4 किमी की लंबी कतार। काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकालेश्वर में भी भक्तों की भारी भीड़।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहनों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहनों को दी शुभकामनाएं

उज्जैन में रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ते हुए लाड़ली बहना योजना के तहत अतिरिक्त 250 रुपये की घोषणा की।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, भगवान श्री चिंता हरण गणेश का लिया आशीर्वाद

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, भगवान श्री चिंता हरण गणेश का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 महापर्व की तैयारी के तहत विभिन्न सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का अवलोकन किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026