राहुल गांधी के देहरादून दौरे से पहले परेड ग्राउंड

राहुल गांधी को देहरादून में नहीं मिली परमिशन, नयी जगह की तलाश में कांग्रेस, सरकार पर आरोप

राहुल गांधी को देहरादून में नहीं मिली परमिशन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रशासन ने परेड ग्राउंड में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया।

राहुल को नहीं मिली परमिशन

वजह यह बताई गई कि परेड ग्राउंड में 11 से 15 जुलाई तक केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और राज्य सरकार की ओर से 'लोक संवर्धन पर्व' आयोजित हो रहा है। मैदान में लगे बड़े-बड़े टेंट और अन्य ढांचे हटाने में वक्त लगेगा, ऐसे में 17 जुलाई तक मैदान उपलब्ध कराना संभव नहीं है। कांग्रेस अब वैकल्पिक जगह की तलाश में जुटी है। कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों से पेपर लीक, भर्ती घोटालों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवाद करने वाले हैं।

सरकार पर गंभीर आरोप

पार्टी की तरफ से सरकार पर ये गंभीर आरोप भी लगाया जा रहा है कि पहले परमिशन दे दी गई थी। फीस जमा हो गई। उसके बाद ही कांग्रेस की तरफ से पोस्‍टर बैनर छपवाए गए। 17 जुलाई को राहुल गांधी को देहरादून आना था और कांग्रेस की तरफ से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इसके लिए करवा दिए गए कि छात्र उनसे कैसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। बच्‍चों को लोकेशन बता दी गई थी और छात्रों को जोड़ने के लिए ये पूरा कार्यक्रम किया जा रहा था। इस प्रोग्राम को छात्रों की गूंज नाम दिया गया था, लेकिन अब जब प्रोग्राम परेड ग्राउंड में करने के लिए परमिशन नहीं दी गई है तो कांग्रेस के नेता सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और दूसरी लोकेशन की तलाश में हैं।