नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन

ग्वालियर में कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली FIR,NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन पड़ा भारी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

ग्वालियर में कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली FIR,NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन पड़ा भारी

नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करना मध्य प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। ग्वालियर के महाराज बाड़ा पर बिना अनुमति धरना देने के आरोप में पुलिस ने पार्टी के 15 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दर्ज यह पहला मामला है।

पुलिस ने कार्रवाई की

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने पहले ही प्रदर्शन की अनुमति निरस्त कर दी थी। इसके बावजूद सोमवार को पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महाराज बाड़ा पहुंचे और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने NEET पेपर लीक के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

कोतवाली थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे के मुताबिक, अनिकेत शिवहरे के नेतृत्व में 10 से 15 कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने जब प्रदर्शन की अनुमति से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो प्रदर्शनकारी कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्हें यह भी बताया गया कि एसडीएम कार्यालय द्वारा पहले ही प्रदर्शन की अनुमति रद्द कर दी गई थी। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रखने पर पुलिस ने अनिकेत शिवहरे समेत 15 लोगों के खिलाफ शासकीय आदेश की अवहेलना सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

NEET पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज

पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रशासन की ओर से अनुमति निरस्त होने के बाद सार्वजनिक प्रदर्शन करना नियमों का उल्लंघन माना गया।

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें प्रदर्शन की अनुमति रद्द होने की जानकारी नहीं दी गई थी। उनका आरोप है कि हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन ने अंतिम समय में अनुमति निरस्त कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा वहां पहुंचे थे और उनका उद्देश्य केवल NEET पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना था।

एफआईआर दर्ज होने के बाद युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। अब यह मामला ग्वालियर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

मध्य प्रदेश के 56 लाख स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजने की योजना है, जिससे टेंडर में देरी और हाईकोर्ट की रोक के बाद बदलाव किया गया।

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

मध्य प्रदेश के देवास में 18 वर्षीय सुनीता का शव तालाब से मिला, पत्थरों से बंधा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी।

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026