narmadapuram-sharab-syndicate-kidnap-assault-case

सोहागपुर में शराब सिंडिकेट का आतंक! 4 बोतल शराब खरीदने पर युवक को बनाया बंधक, 5 आरोपी हिरासत में

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र से शराब सिंडिकेट की दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

सोहागपुर में शराब सिंडिकेट का आतंक! 4 बोतल शराब खरीदने पर युवक को बनाया बंधक, 5 आरोपी हिरासत में

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र से शराब सिंडिकेट की दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि शोभापुर से चार बोतल शराब खरीदकर पिपरिया लौट रहे 22 वर्षीय युवक राजा विष्णु कहार को शराब ठेकेदार के गुर्गों ने बोलेरो वाहन से अगवा कर लिया और करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित युवक का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर आबकारी एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज कराने का दबाव बनाया। हालांकि पुलिस की जांच में युवक के खिलाफ कोई अपराध नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उल्टा शराब ठेकेदार से जुड़े लोगों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

शराब की कीमतों के अंतर से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि पूरे मामले की वजह इलाके में शराब की कीमतों में बड़ा अंतर है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिपरिया और बनखेड़ी क्षेत्र में शराब महंगी मिल रही है, जबकि शोभापुर में शराब 200 से 300 रुपये तक सस्ती बताई जा रही है। इसी वजह से युवक शोभापुर से शराब खरीदकर ला रहा था।

चार बोतल शराब रखना नियमों के तहत वैध

सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि आबकारी नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति निजी उपयोग के लिए निर्धारित मात्रा में शराब कहीं से भी खरीदकर ला सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक के पास चार बोतल शराब थी, जो नियमों के अनुसार अपराध की श्रेणी में नहीं आती।

पुलिस कार्रवाई में आरोपी फंसे

आरोप है कि शराब ठेकेदार के कारिंदे युवक को जबरन थाने ले गए और पुलिस पर दबाव बनाकर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी।

इस मामले में शराब ठेकेदार और भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अटल राय से जुड़े सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

वहीं अटल राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पकड़े गए लोग उनके कर्मचारी नहीं हैं और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

रायपुर में महिला की रेप के बाद हत्या,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर में महिला की रेप के बाद हत्या,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर में एक महिला की हत्या और दूसरी महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया।

मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला, UCO बैंक मैनेजर गिरफ्तार

मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला, UCO बैंक मैनेजर गिरफ्तार

मेरठ में यूको बैंक के मैनेजर यमन कंसल को डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़ित ने झूठे मुकदमे की धमकी मिलने की भी शिकायत की।

अरावली एक्सप्रेस में एक्ट्रेस पर RPF अफसर से विवाद और ब्लेड से हमले का आरोप

अरावली एक्सप्रेस में एक्ट्रेस पर RPF अफसर से विवाद और ब्लेड से हमले का आरोप

मॉडल अंतरा बनर्जी को अरावली एक्सप्रेस में हुए हंगामे के बाद हिरासत में लिया गया। उन पर RPF कर्मचारी पर हमला करने का आरोप है।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026