मध्यप्रदेश में UCC जागरूकता अभियान

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें जनता से सुझाव आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है।

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मध्यप्रदेश में UCC जागरूकता अभियान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जून को समान नागरिक संहिता (UCC) जागरूकता अभियान को लेकर कलेक्टरों के साथ बैठक की। सीएम डॉ. यादव इस बैठक में वीसी के जरिये शामिल हुए। बैठक में उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में नीति निर्माण जनसामान्य के सुझावों के आधार पर किया जाएगा। बेहतर नीति निर्माण के लिए बेहतर जनभागीदारी आवश्यक है। प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या सुझाव आमंत्रित करने के लिए सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्राम स्तर तक इस विषय पर बातचीत को प्रोत्साहित कर लोगों को अपना अभिमत देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। 

UCC पर चर्चा

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि नगरीय स्तर पर स्कूल-कॉलेजों में गतिविधियां संचालित कर तथा सामाजिक-व्यापारिक संस्थाओं, बार काउंसिल आदि में चर्चा के सत्र आयोजित कर जनसामान्य से अपनी राय प्रकट करने के लिए कहा जाए। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी समान नागरिक संहिता के संबंध में भी अपने सुझाव दें। ग्राम स्तर पर रोजगार सहायक, पंचायत सचिव आदि इस विषय पर चर्चा को प्रोत्साहित करें, इस संबंध में विशेष ग्राम सभा की  बैठक भी आयोजित की जा सकती है। सभी जिला कलेक्टर इस गतिविधि को प्राथमिकता पर लें। 

वेबसाइट पर देना है सुझाव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता के बारे में 22 जून तक सुझाव आमंत्रित हैं। इसके लिए विशेष रूप से वेबसाइट ucc.mp.gov.in का विमोचन किया गया है। इस पर सुझाव देने की प्रक्रिया बहुत सरल है। वेबसाइट के फॉर्म में केवल नाम, लिंग, धर्म, संभाग, जिला, पता और मोबाइल नंबर अंकित करना है। कुल 12 प्रश्नों का उत्तर हां या ना में दिया जाना है। मोबाइल ओटीपी से सत्यापित करने से सुझाव जमा हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संबंध में जिला स्तर संचालित गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।

वीसी के जरिये शामिल हुए कलेक्टर

जागरूकता बढ़ाना आवश्यक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समान नागरिक संहिता के उद्देश्य और प्रक्रिया की जानकारी का विस्तार करने के लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। उन्होंने स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलों, सामाजिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विभिन्न व्यक्तिगत तथा पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार आदि विषयों से संबंधित पृथक-पृथक प्रावधानों का समग्र परीक्षण कर विधिक संरचना विकसित करने की आवश्यकता अनुभव की जा रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य शासन द्वारा विषय के विधिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन कर समान नागरिक संहिता के संबंध में अनुशंसाओं को प्रस्तुत करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति द्वारा जिलों का भ्रमण कर लोगों को अपने सुझाव प्रेषित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए विभिन्न पहलें और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि नवाचार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु नई योजनाएं प्रारंभ कीं, जिससे युवाओं को कृषि से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

मध्यप्रदेश के भोपाल में विकास पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026