मध्यप्रदेश पटवारी हड़ताल

मध्यप्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित

मध्यप्रदेश में पटवारी संघ ने अपनी लंबित मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की, जिससे राजस्व सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित

मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संघ का कहना है कि जब तक सरकार उनकी वर्षों से लंबित और न्यायोचित मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस हड़ताल के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने की संभावना है। पटवारी संघ ने पहले चरणबद्ध आंदोलन किए, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर अब प्रदेशव्यापी हड़ताल का रास्ता अपनाया है।

ग्रेड पे में दूसरे राज्यों से पीछे मध्यप्रदेश

पटवारियों का आरोप है कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां पटवारियों को सबसे कम ग्रेड पे दिया जा रहा है। संघ के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में 2800 रुपये का ग्रेड पे मिलता है। वहीं कर्नाटक में 3600 और उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में 4200 रुपये तक का ग्रेड पे दिया जा रहा है। संघ के प्रांताध्यक्ष उपेन्द्र बघेल का कहना है कि लंबे समय से वेतनमान और अन्य मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ।

राजस्व विभाग की कई सेवाएं होंगी प्रभावित

पटवारियों की हड़ताल का सीधा असर राजस्व विभाग की ऑनलाइन और फील्ड सेवाओं पर पड़ेगा। ई-टोकन, वेब जीआईएस, रिकॉर्ड अपडेट, सारा पोर्टल, आरसीएमएस, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े रिकॉर्ड सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्रेशन, रिकॉर्ड स्कैनिंग और राजस्व वसूली जैसे 12 से अधिक ऑनलाइन पोर्टल प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, खसरा-खतौनी, गिरदावरी और अतिक्रमण संबंधी कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है।

संघ का आरोप- काम बढ़ा, सुविधाएं नहीं

पटवारी संघ का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में उनसे लगातार नए ऑनलाइन और मैदानी कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन उनकी पुरानी मांगों का समाधान अब तक नहीं किया गया। संघ का आरोप है कि राजस्व विभाग की रीढ़ माने जाने वाले पटवारियों की पदोन्नति, वेतनमान और सेवा सुविधाओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

सरकार से जल्द समाधान की मांग

पटवारी संघ ने राज्य सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। संघ का कहना है कि यदि सरकार सकारात्मक पहल करती है तो राजस्व सेवाएं सामान्य हो सकती हैं और आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है। फिलहाल संघ ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

 'कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' है कॉन्क्लेव का विषय, भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा भव्य कार्यक्रम

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने रीवा, शहडोल, और जबलपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026