सीएम यादव की जनता से मुलाकात

खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. यादव की सादगी के Photos

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार और आलीराजपुर में लोगों से मुलाकात की, चाय बनाई और दुकानदारों से बातचीत की।

By : आशुतोष शर्मा
खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. यादव की सादगी के Photos

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने अनोखे और सौम्य स्वभाव के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। कई बार उनकी सादगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। इसकी एक और बानगी 23 जुलाई को देखने को मिली। दरअसल, सीएम डॉ. यादव ने आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

उसके बाद सीएम डॉ. यादव सड़क मार्ग से इंदौर की ओर रवाना हुए। इस दौरान कई जगहों पर जनता से उन्होंने बात की। जब वे धार जिले के राजगढ़ पहुंचे तो एक टी-स्टॉल पर रुक गए। उन्होंने यहां खुद चाय भी बनाई। इस दौरान उन्होंने दुकान संचालक से उनके काम और व्यवसाय के संबंध में चर्चा की। दुकानदार के साथ-साथ सीएम डॉ. यादव ने वहां मौजूद जनता से भी विभिन्न विषयों पर बातचीत की। 

पहली बार देखा सामने

यहां जनता से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे गए और कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर रुके। उन्होंने यहां भी दुकान मालिकों और स्टाफ के सदस्यों से भी बातचीत की। इस अचानक हुई मुलाकात के दौरान जनता का उत्साह देखने लायक था। यहां की जनता ने अभी तक अपने प्रदेश के मुखिया को टीवी पर ही देखा था, लेकिन आज पहली बार सामने से देखा। लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी भा गई।

संबंधित सामग्री

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन और मेरिट आधारित चयन का विकल्प प्रदान किया गया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए विभिन्न पहलें और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026