मध्यप्रदेश उप-चुनाव की तैयारी

सीएम डॉ. मोहन ने भरी हुंकार, कहा- विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में उप-चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विकास नहीं किया।

सीएम डॉ. मोहन ने भरी हुंकार, कहा- विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

भोपाल/दतिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जुलाई को दतिया में उप-चुनाव के मद्देनजर हुंकार भरी। उन्होंने पहले वहां से बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन भरवाया, उसके बाद जनसभा और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा आज का यह अभियान विजय अभियान है। हमारी पार्टी के लिए यह चुनाव राजा और रंक का है। कांग्रेस और उसकी मानसिकता जमीन पर टिकने वाली नहीं होती। उन्हें जमीन का होश नहीं और सारा आसमान खरीदने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। देश के 80 फीसदी हिस्से से कांग्रेस लापता हो चुकी है। भाजपा के आगे कांग्रेस का अता-पता नहीं लगता। लेकिन, रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। इस दौरान मंच पर उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जो नाटक कांग्रेस के बडे नेता के नाना ने किया, नानी ने किया, माता-पिता ने किया, वही नाटक ये बड़े नेता करते हैं। केवल जनता को बेवकूफ बनाते हैं। कांग्रेस 1956 में पहली बार राज्य की सत्ता में आई। तब से लेकर साल 2002-03 तक प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये साल थी। बीजेपी के शासनकाल में दतिया कहां से कहां पहुंच गया। यहां हुआ विकास भाजपा की ही देन है। कांग्रेस के शासनकाल में पहले डाकू और फिर नक्सली खून की नदियां बहाते थे। इस पर भी कांग्रेस के लोगों को शर्म नहीं आती थी। कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति करती है, उसे जनता से कोई मतलब नहीं । उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाल सलाम को भी आखिरी सलाम कह दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सारे क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उनके नेतृत्व में आज प्रति व्यक्ति आय 159 हजार आय हो गई है। पहले रात को बिजली नहीं मिलती थी, आज दिन में बिजली मिल रही है। 

दतिया के विकास में कोई कमी नहीं होगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिल्ली के भाग से छीका नहीं टूटता। पू्र्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बैठे रहें उम्मीद हैं। यहां पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं है, बस हमारी पार्टी है भारतीय जनता पार्टी। उसके लिए चुनाव चिन्ह भगवान बराबर है। चुनाव के वक्त हमारा हर कार्यकर्ता प्रत्याशी होता है। उन्होंने कहा कि दतियावासी 100 करोड़ रुपये का भी काम बताएंगे, तो वो भी हम करने के लिए तैयार हैं।  हमारे पास काम की कमी होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश आगे बढ़ रहा है।  गुना-शिवपुरी में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन हुआ है। आज प्रदेश को 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन एक अलग दौर में पहुंच गया।  इसके अलावा भी देश के सभी तीर्थ कहां से कहां पहुंच गए। हमारी सरकार ने कहा है कि जहां-जहां भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के चरण पड़े, उस हर स्थान को तीर्थ बनाएंगे। 

यूसीसी पर बात नहीं कर पा रही कांग्रेस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब एक देश-एक विधान-एक प्रधान-एक राष्ट्रगान-एक निशान है, तो अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग कानून क्यों होने चाहिए। आज कांग्रेस समान नागरिक संहिता पर चर्चा करने को भी तैयार नहीं है। उनकी राजनीति विकास के बजाय जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने की रही है। 55 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस की परंपरा है कि वह नेताओं के करीबियों-रिश्तेदारों को टिकट दे देती है। यह परंपरा उसे ही मुबारक। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर चलती है। हमारी पार्टी राजा-महाराजा की पार्टी नहीं है। यह सनातन संस्कृति की पार्टी है। हम सब मिलकर यहां विजय हासिल करेंगे। दुश्मन चालाक है, वह आंख में धूल झोंकने की कोशिश करेगा, लेकिन हम ये होने नहीं देंगे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' परिसर में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया जा रहा है।

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

मध्य प्रदेश के 56 लाख स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजने की योजना है, जिससे टेंडर में देरी और हाईकोर्ट की रोक के बाद बदलाव किया गया।

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

मध्य प्रदेश के देवास में 18 वर्षीय सुनीता का शव तालाब से मिला, पत्थरों से बंधा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी।

Gen Z को लेकर बिहार BJP एक्टिव, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद CM सम्राट चौधरी हुए सक्रिय

Gen Z को लेकर बिहार BJP एक्टिव, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद CM सम्राट चौधरी हुए सक्रिय

भारतीय जनता पार्टी बिहार में Gen Z युवाओं के साथ संपर्क साधने के लिए विशेष योजनाएं बना रही है, जिसमें युवा समस्याओं और उम्मीदों को समझने पर जोर दिया जाएगा।

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

ग्वालियर एयरपोर्ट पर दो सीआईएसएफ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी, जिससे उनके लिए भावुक पल बन गया।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026