laharpur-bridge-bhopal

चलती कार से महिला को फेंका: महिला के सीने में चुभे थे स्टेप्लर पिन

By : divya mistry
चलती कार से महिला को फेंका: महिला के सीने में चुभे थे स्टेप्लर पिन

Laharpur Bridge: राजधानी भोपाल में लहारपुर ब्रिज के पास अज्ञात कार सवारों ने 60 साल के बुजुर्ग महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया। सीने में स्टेप्लर की पिन चुभी हुई थीं। खून से लथपथ थी। जिसके बाद महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती होने के 22 घंटे बेहोश रहने के बाद अब महिला हॉस्पिटल से लापता हो गई है।

[caption id="attachment_145613" align="alignnone" width="1189"]चलती कार से महिला को फेंका चलती कार से महिला को फेंका[/caption]

Laharpur Bridge: आसपास के लोगों को जानकारी दी

मामला बाग सेवनिया थाना क्षेत्र का है। बता दें कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार कार लहारपुर ब्रिज के पास नाले के किनारे पहुंची। कार की रफ्तार धीमी करते ही आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को बाहर फेंक दिया। कार को तेजी से लेकर फरार हो गए। इस पूरी घटना को एक स्थानीय महिला ने देखा। उसने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी।

Laharpur Bridge: अस्पताल से लापता हो गई

इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने एक स्वयंसेवी संस्था ‘चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर’ को सूचना दी, ताकि घायल महिला की मदद की जा सके। बेहोशी में सिर्फ ‘सलकनपुर’ बोल पा रही महिला महिला बेहोशी की हालत में है और अपना नाम नहीं बता पा रही है। वह केवल “सलकनपुर” शब्द ही बोल पा रही है। फिलहाल वह कहा की रहने वाली है ये साफ नहीं हो पाया है. मामले में खुलासे से पहले ही महिला अस्पताल से लापता हो गई है।

फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी

फिलहाल पुलिस मामले में सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है, और महिला और वारदात में शामिल कार और बैठे लोगों की छानबिन में जूट गई है। इधर, बाग सेवनिया थाने के प्रभारी अमित सोनी के मुताबिक महिला के लापता होने की सूचना मिली है। सूचना की तस्दीक कराई जा रही है। महिला को तलाशने के प्रयास किया जा रहे हैं। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026