हरियाणा सीएम सैनी का पंजाब दौरा

शहीद उधम सिंह को हरियाणा CM सैनी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके बलिदान को जीवन में उतारें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सनौर में शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

By : रोहन उमक
शहीद उधम सिंह को हरियाणा CM सैनी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके बलिदान को जीवन में उतारें

शहीद उधम सिंह को हरियाणा CM सैनी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके बलिदान को जीवन में उतारें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंजाब के पटियाला जिले के सनौर में आयोजित शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर महान क्रांतिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सनौर स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में आयोजित शहीदी समागम में उनके पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन केवल शहीद उधम सिंह को याद करने का नहीं, बल्कि उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि देश की आजादी और सम्मान के लिए दिए गए उनके बलिदान को अपने जीवन के मूल्यों में आत्मसात करना चाहिए।

 मौके पर मौजूद सीएम सैनी

'दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य को चुनौती देने का साहस दिखाया'

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरदार उधम सिंह ने उस दौर में दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य को चुनौती देकर अद्वितीय साहस का परिचय दिया था। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही भारत आज स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने पंजाब की गौरवशाली विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि गुरुओं, संतों और वीर शहीदों की धरती है। यहां त्याग, सेवा, साहस और बलिदान की परंपरा सदियों से रही है। पंजाब के वीरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर इतिहास में अमिट पहचान बनाई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपे मांग पत्र

शहीदी समागम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मांग पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने उनकी बातें सुनीं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा समर्थक पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सरदार उधम सिंह

पंजाब में लगातार सक्रिय हैं नायब सैनी

राजनीतिक दृष्टि से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंजाब दौरा अहम माना जा रहा है। वर्ष 2027 में प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए वह राज्य में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। विशेष रूप से हरियाणा से सटे और सैनी समुदाय की उल्लेखनीय आबादी वाले जिलों का वह नियमित दौरा कर रहे हैं।

 हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

जमीनी फीडबैक जुटाने पर भी फोकस

सूत्रों के अनुसार, इन दौरों के दौरान मुख्यमंत्री न केवल लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी माहौल और जनता की राय का भी फीडबैक जुटा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सुझावों और राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा रहे हैं, ताकि चुनावी रणनीति को और प्रभावी बनाया जा सके |

संबंधित सामग्री

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे सीजन की तैयारियां शुरू, 5 सितंबर से आगाज़, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026