Badwani CM Rise School woman death: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में एक दुखद हादसे में सीएम राइज स्कूल के निर्माण स्थल पर 22 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई। झाबुआ की रहने वाली रक्षा नामक यह महिला तीसरी मंजिल पर काम कर रही थी, जब वह अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि ठेकेदार के फरार होने से मजदूरों में आक्रोश है।
तीसरी मंजिल से गिरी महिला
22 वर्षीय रक्षा, जो झाबुआ से अपने परिवार के साथ मजदूरी करने अंजड़ आई थी, सीएम राइज स्कूल के निर्माण स्थल पर पानी से तराई का काम कर रही थी। हादसा उस समय हुआ जब वह तीसरी मंजिल पर कार्य कर रही थी और अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गई। गंभीर चोटों के कारण उसे तुरंत बड़वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों और मजदूरों में शोक और गुस्से की लहर दौड़ा दी। Read More: सतना में ATM छीन कर भागा चोर, 40 हजार रूपए निकाले, पुलिस जांच में जुटीBadwani CM Rise School woman death: परिजनों को दी गई सूचना
रक्षा के मामा मनीष ने बताया कि वे करीब 15-20 लोग झाबुआ से मजदूरी करने के लिए अंजड़ आए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद अगली सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस बीच, परिवार और अन्य मजदूर इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। [caption id="attachment_87842" align="alignnone" width="422"]
मनीष (मृतक महिला का मामा)[/caption]