बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला

बद्रीनाथ धाम मंदिर चढ़ावा: PA ने घर में छिपाई थी चांदी की मूर्ति-विदेशी करेंसी, आरोपी की आज रिमांड खत्म

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में SIT ने पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को पकड़ा, जिन्होंने चोरी की बात कबूली और कई कीमती सामान बरामद किए गए।

बद्रीनाथ धाम मंदिर चढ़ावा: PA ने घर में छिपाई थी चांदी की मूर्ति-विदेशी करेंसी, आरोपी की आज रिमांड खत्म

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। मंदिर समिति के पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल कर ली है। रिमांड के दौरान उसके पास से छिपाकर रखी गई सोने-चांदी की सामग्री, विदेशी करेंसी, भगवान नारायण की चांदी की मूर्ति, चांदी का नाग, चांदी के सिक्के, 150 नेपाली नोट और 500-500 रुपए के नोट बरामद किए। शुक्रवार को उसकी रिमांड भी खत्म हो रही है।

कीमती चीजें बरामद

इससे पहले बुधवार को SIT ने प्रमोद नौटियाल के बद्रीनाथ और देहरादून स्थित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। देहरादून के कैनाल रोड स्थित बद्री-केदार मंदिर समिति ऑफिस में उसके कक्ष की भी तलाशी ली गई। वहीं बद्रीनाथ स्थित आवास से 2 प्लॉटों के दस्तावेज, 3 बैंक खातों से जुड़ी जानकारी, बैंक लेनदेन के रिकॉर्ड, कीमती गिफ्ट, नोटों की गड्डियां, मंदिर से चोरी किया गया शालिग्राम और एक लैपटॉप बरामद किया गया। खातों की जांच के लिए SIT ने उसका पैन और आधार कार्ड भी कब्जे में लिया गया है।

PA प्रमोद नौटियाल, आरोपी

बैकफुट पर आया आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपी बैकफुट पर आ गया और उसने 500-100 रुपए के नोटों की गड्डियां, सोने-चांदी के सिक्के और शालिग्राम चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। SIT प्रभारी एवं DSP मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को वापस चमोली लाया जा रहा है। इस मामले में गुरुवार को तीसरे आरोपी राघवदास पाठक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पाठक ने भगवान नारायण का मणि-जड़ित सोने का मुकुट चोरी किया था।

संबंधित सामग्री

राजवाड़ा में रक्षाबंधन की खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

राजवाड़ा में रक्षाबंधन की खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर के राजवाड़ा इलाके में रक्षाबंधन के दौरान खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा दिनदहाड़े चोरी हो गया।

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर चोरी होने से चार्जिंग सुविधा प्रभावित हुई। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर चढ़ावे की नकदी चोरी मामले में SIT ने अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। ट्रस्ट के पूर्व महासचिव और सदस्यों के नाम इस रिपोर्ट में नहीं हैं।

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

हेमलता नौटियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से पीए के दायित्वों और नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी RTI के जरिए मांगी।

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026