अन्य
Zagreb Rapid Chess Tournament 2025: गुकेश बने रैपिड किंग, 36 चालों में वेस्ली सो को दी करारी शिकस्त!
Zagreb Rapid Chess Tournament 2025: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश ने क्रोएशिया के जाग्रेब में आयोजित सुपर यूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रैपिड फॉर्मेट का खिताब अपने नाम कर लिया। 19 वर्षीय गुकेश ने 18 में से 14 पॉइंट अर्जित करके ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
Read More: Sweety Boora Wins Gold: घरेलू संघर्षों के बीच स्वीटी बूरा ने जीता गोल्ड, अल्फिया पठान को 5-0 से हराया…
आपको बता दें कि, गुकेश ने टूर्नामेंट के आखिरी राउंड में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो को केवल 36 चालों में पराजित करके खिताबी जीत हासिल की।
? ????? ??????? ??? ?????? ???????????♟️ The 19-year-old World Champion clinched the Rapid title at #GrandChessTour 2025 in Zagreb, Croatia, defeating Wesley So in the final round in just 38 moves with white pieces. #Gukesh #Zagreb #Croatia pic.twitter.com/PYfkKIovDn
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) July 5, 2025
पहले मुकाबले में हार, फिर शानदार वापसी...
इस टूर्नामेंट में गुकेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले राउंड में उन्हें पोलैंड के जान-क्रिस्टॉफ डूडा से 59 चालों में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा और भारत के आर. प्रज्ञानानंदा को हराया।कार्लसन को हराकर मचाया तहलका...
1. गुकेश ने चौथे राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को शिकस्त दी। 2. पांचवें राउंड में अमेरिकी सुपर GM फैबियानो कारूआना को मात दी। 3. छठे राउंड में दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को भी हराया। यह मैग्नस के खिलाफ गुकेश की करियर की दूसरी जीत रही, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।Gukesh ?? defeats World No. 1 Magnus Carlsen, winning five consecutive games in the 2025 SuperUnited Rapid Croatia Chess Championship.
A fluke happens once, not five times. That’s why he’s world champion. He’s in complete Beast Mode! ?? pic.twitter.com/MUsC0wGYAQ — Ashwini Roopesh (@AshwiniRoopesh) July 3, 2025