अन्य

World Archery Para Championships: शीतल देवी ने ओजनूर गिर्डी को हराकर जीता गोल्ड मेडल!

World Archery Para Championships: भारत की 18 साल की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ एक दिन में तीनों मेडल—गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज—अपने नाम किए। Read More: IND vs PAK Asia Cup 2025: 41 साल बाद भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, कौन बनेगा एशिया का बादशाह?

गोल्ड मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

शनिवार को कोरिया में हुए इवेंट में शीतल ने नंबर एक खिलाड़ी ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह उनकी पहली बड़ी व्यक्तिगत जीत रही। शीतल का प्रदर्शन दर्शाता है कि उनकी तकनीक और मानसिक मजबूती दोनों ही विश्वस्तरीय हैं।

महिला टीम इवेंट में मिली सिल्वर

इससे पहले शीतल ने सरिता के साथ मिलकर कंपाउंड महिला ओपन टीम इवेंट में हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला तुर्की के खिलाफ कांटे की टक्कर वाला रहा। मुकाबला बराबरी पर रहा और आखिरी दौर तक स्कोर 132-132 था। सरिता ने पूरे खेल में लगातार दस अंक बनाए, लेकिन अंतिम तीर में 7 अंक से चूक गई, जिससे तुर्की ने 152-149 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज...

शीतल ने तोमन कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में भी शानदार खेल दिखाया। ग्रेट ब्रिटेन की जोड़ी ग्रिनहैम और नाथन मैकक्वीन से कड़ी टक्कर के बावजूद भारतीय जोड़ी ने 37-34 की शुरुआती बढ़त कायम रखी और अंततः 152-149 से जीतकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन...

वहीं, मैंस टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। राकेश कुमार और तोमन कुमार डबल्स में क्वार्टर फाइनल में कनाडा से 150-152 की मामूली हार के साथ बाहर हो गए। W1 और रिकर्व कैटेगरी में भी भारत का हाथ खाली रहा। हरविंदर सिंह के हटने के बाद मैंस रिकर्व टीम ने प्रतिस्पर्धा नहीं की, जबकि महिला टीम भी कोरिया से हारकर क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई। शीतल देवी की इस शानदार जीत ने भारतीय आर्चरी में नई उम्मीद जगाई है। 18 साल की इस युवा तीरंदाज ने दिखा दिया है कि वर्ल्ड स्टेज पर भारत की आर्चरी टीम की भी दमखम कम नहीं है।