MI vs DC WPL 2025: चोट के लगने से पूजा हुंई बाहर पारुनिका को मिला मौका..
भारत की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर चोटिल हो गई है जिसके चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और मुंबई ने उनकी जगह स्पिनर पारुनिका सिसोदिया को दे दी हैं। जिन्होंने हालही में हुए अंडर -19 महिला टी 20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी।
अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता टीम की एक अन्य सदस्य जी कमलिनी पर भी निगाहें रहेंगी, जिन्होंने सात मैच में 143 रन बनाए थे. मुंबई के पास हरमनप्रीत कौर के रूप में अनुभवी कप्तान और बल्लेबाज है। इस टीम में विदेशी खिलाड़ी नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड), हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल और क्लो ट्राईटन प्रमुख शामिल हैं।
जहां तक दिल्ली का सवाल है तो सभी की निगाहें विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज शेफाली पर होंगी जिन्होंने राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।
मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
विमेंस प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 3 मैचों में मुंबई इंडियन्स ने जीत हासिल की, जबकि 2 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की थी।बई का पलड़ा दिल्ली के खिलाफ थोड़ा सा भारी रहा है, लेकिन दोनों टीमों के बीच जबरजस्त मुकाबला देखने को मिला ।मुंबई इंडियंस विमंस
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, परुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, हेली मैथ्यूज, सइका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, सजीवन सजना, अमेलिया केर, कीर्तन बालाकृष्णन, संस्कृति गुप्ता, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल, जी कमलिनी, नताली साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया।