अन्य

SA vs ENG ODI Series 2025: 27 साल का इंतजार खत्म, इंग्लैंड की धरती पर साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास...

SA vs ENG ODI Series 2025: लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 रन से हराकर इतिहास रच दिया। तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त लेते हुए मेहमान टीम ने 27 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की। आखिरी बार साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड में 1998 में सीरीज जीती थी। Read More: US Open 2025: अल्काराज ने जोकोविच को हराया, फाइनल में सिनर से होगी टक्कर…

साउथ अफ्रीका का दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन...

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 330 रन बनाए। टीम के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके (85) और ट्रिस्टन स्टब्स (58) ने शानदार अर्धशतक जड़े। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 126 गेंदों पर 147 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा रयान रिकेल्टन ने 35, डेवाल्ड ब्रेविस ने 20 गेंदों पर 44 और कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया।

ब्रीट्जके का रिकॉर्ड, लगातार पांचवीं फिफ्टी...

मैथ्यू ब्रीट्जके वनडे क्रिकेट में अपने पहले पांच मैचों में लगातार 50+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उनका यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी वनडे जीत में निर्णायक साबित हुआ।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन....

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। आदिल रशीद ने 2 विकेट चटकाए, जबकि जैकब बेथल को 1 सफलता मिली। इसके बावजूद इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को बड़े स्कोर तक जाने से रोक नहीं पाया। 331 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट झटककर दबाव बनाए रखा। इंग्लैंड की ओर से जो रूट (61), जोस बटलर (61) और जैकब बेथल (58) ने अर्धशतक लगाए। इसके अलावा विल जैक्स ने 39 और हैरी ब्रुक ने 33 रन जोड़े। अंतिम ओवरों में मुकाबला रोमांचक हो गया, लेकिन इंग्लैंड 50 ओवरों में 9 विकेट पर 325 रन ही बना सका और 5 रन से हार गया।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का कमाल...

नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को रोकने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, केशव महाराज ने 2 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश और सेनुरन मुथुसामी ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

सीरीज में साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत...

इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। यह इंग्लैंड की धरती पर उनकी 27 साल बाद पहली वनडे सीरीज जीत रही, जिसने टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।