अन्य
MI vs UP WPL Match 2026: यूपी वॉरियर्स ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की!
MI vs UP WPL Match 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के आठवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। यह मैच नवी मुंबई के डिवाय पाटिल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स टीम ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्जी की।
हरमन की टीम को नहीं मिली जीत
पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट गवाएं, महज 36 रन ही बना पाई, इसके बाद जी कमलिनी 5 रन, अमनजोत कौर 38 रन और टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 गेंद में 16 रन बना सकीं। फिर नैट सिवर ब्रंट और निकोला कैरी ने सात मिलकर 150 रन के पार पहुंचाया। नेट सिवर ने 43 गेंद में 65 रन बनाए, जिसमें 9 चौके, 1 छक्का शामिल रहा, निकोला ने 20 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहीं और 161 रन का स्कोर खड़ा करने में अहम हिस्सेदारी निभाई। यूपी वॉरियर्ज से शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोफी एकलस्टन और आशा सोभना ने 1-1 विकेट चटकाएं।That maiden win feeling ??#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #MIvUPW | @UPWarriorz pic.twitter.com/7ivrzfEun7
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 15, 2026