issf-world-cup-2025-borse-babuta-gold-india

ISSF World Cup 2025: भारतीय जोड़ी बोरसे-बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में चीन को हराकर जीता स्वर्ण पदक...

By : Hema Gupta
ISSF World Cup 2025: भारतीय जोड़ी बोरसे-बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में चीन को हराकर जीता स्वर्ण पदक...
ISSF World Cup 2025: भारतीय निशानेबाज आर्य बोरसे और अर्जुन बाबूता की शानदार जोड़ी ने जर्मनी के बर्लिन में चल रहे ISSF (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन) वर्ल्ड कप में शनिवार को खेले गए 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में उन्होंने चीन के जिफेई वांग और लिहाओ शेंग को 17-7 के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। और भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।

क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान, फाइनल में दमदार प्रदर्शन...

इस इवेंट में भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 635.2 स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। 1. अर्जुन बाबूता ने 317.7 स्कोर किया 2. आर्य बोरसे ने 317.5 स्कोर दर्ज किया भारत की दूसरी जोड़ी एलावेनिल वलारिवन और अंकुश जाधव ने 631.8 स्कोर के साथ छठा स्थान पाया और फाइनल में जगह नहीं बना सके।

ब्रॉन्ज मुकाबले में नॉर्वे ने USA को हराया...

ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए कांटे के मुकाबले में नॉर्वे के जीनेट हेग ड्यूस्टैड और जॉन-हरमन हेग ने USA की सेगेन मैडालेना और पीटर मैथ्यू फियोरी को 16-14 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

बोरसे का साल में दूसरा पदक...

आर्य बोरसे के लिए यह साल खास बनता जा रहा है। इससे पहले उन्होंने पेरू के लीमा में हुए वर्ल्ड कप में रुद्राक्ष पाटिल के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

भारत का कुल प्रदर्शन: तीसरे स्थान पर पहुंचा देश...

बर्लिन वर्ल्ड कप में अब तक भारत ने कुल 4 पदक जीते हैं:

2 गोल्ड -

1. आर्य बोरसे और अर्जुन बाबूता (10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड) 2. सुरुचि (10 मीटर एयर पिस्टल)

2 ब्रॉन्ज -

1. सिफ्ट कौर समरा (व्यक्तिगत इवेंट) 2. एलावेनिल वलारिवन (व्यक्तिगत इवेंट) भारत इस प्रदर्शन के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है।

स्थान देश   -   गोल्ड   -  सिल्वर  -  ब्रॉन्ज   -   कुल पदक

1.   नॉर्वे      -       2         -    1         -     1        -       4 2.  चीन      -       3         -    1         -     2       -       6 3.  भारत    -       2        -    0         -     2       -       4

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026