अन्य

INDW vs SLW T20 Match: भारतीय टीम ने SL को 8 विकेट से हराया, स्मृति ने बनाया नया रिकॉर्ड!

INDW vs SLW T20 Match: T-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय विमेंस टीम ने श्रीलंका टीम को 8 विकेट से हराया। यह मैच विशाखापट्टनम में 21 दिसंबर रविवार के दिन खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी

कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन?

टारगेट का पीछे करने उतरी भारतीय टीम से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना, जिसमें से शेफाली महज 9 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं स्मृति 25 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद जेमिमा ने पारी संभाली और उन्होंने 44 गेंद में 69 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहें। उनका साथ निभाते हुए हरमनप्रीत कैर ने 15 रन बनाएं। टारगेट हासिल कर टीम को जीत दिलाई। जेमिमा बनी 'प्लेयर ऑफ द मैच'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

स्मृति मंधाना ने बनाया एक और रिकॉर्ड

भारतीय टीम में स्मृति ने वापसी करते ही कर दिया कमाल। T20 इटंरनेशनल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। वो ऐसा करने बाली पहली भारतीय महिला प्लेयर है। वर्ल्ड की बात करें तो न्यूजीलैंड की दिग्गज प्लेयर सूजी बेट्स ने ही बस ये रिकॉर्ड बनाया है। T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली विमेंस प्लेयर 1. सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 4716 2. स्मृति मांधना (भारत) – 4007 3. हरमनप्रीत कौर (भारत) – 3654 4. चमारी अथापथ्थु (श्रीलंका) – 3473 5. सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – 3431

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

श्रीलंका टीम की शुरुआत खराब

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम से कप्तान चमारी पट्टू को तीसरे ओवर में क्रांति गौड़ ने बोल्ड कर दिया। वो महज 15 रन बनाकर आउट हो गई। टीम से विष्मी गुणारत्ने ने 39 रन बनाएं, हसिनी ने 20 रन, हर्षिता ने 21 धीरे - धीरे करके 6 विकेट गिर गए। टीम ने 20 ओवर में 121 रन बना पाई। टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा, क्रांति गौण और श्री चरणी ने 1-1 विकेट चटकाएं।

टीम इंडिया में शामिल हुई ये खिलाड़ी

भारतीय महिला टीम के साथ T-20 में वैष्णवी शर्मा ने डेब्यू किया। वैष्णवी लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। टीम में श्रीचरणी भी लेफ्ट आर्म स्पिनर है। उनका हरमनप्रीत कौर ने टीम में स्वागत किया।