भारतीय टीम चौथे नंबर पर होने के बाद भी मिला था सेमीफाइनल टिकट....
भारत की टीम ने पांच में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता और 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही। वहीं पाकिस्तान ने 4 मैच जीतकर और एक बेनतीजा रहते हुए कुल 9 अंक जुटाए और टॉप पर रहा।फाइनल मैच में पाकिस्तान का किस टीम से होगा मुकाबला...
भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल न होने से पाकिस्तान टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में पहुंच गई है, और फाइनल में उसका मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल के बाद तय होगा किसके साथ होगा। इन दोनों टीमों में जो सेमीफाइनल में जीतेगा उसी के साथ पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला होगा।WCL ने एक्स पर सेमीफाइनल से हटने की दी थी जानकारी...
WCL ने X पर लिखा कि-
"हम हमेशा खेल की ताकत पर भरोसा करते हैं। हालांकि, जनभावना का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। आखिर हम जो कुछ भी करते हैं, अपने दर्शकों के लिए ही करते हैं। हम भारत चैंपियंस के सेमीफाइनल से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं और पाकिस्तान चैंपियंस की प्रतिस्पर्धा करने की तैयारी का भी सम्मान करते हैं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच का मैच रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान चैंपियंस फाइनल में जाएगा।"
स्पॉन्सर कंपनी ने बुधवार को सेमीफाइनल से हटने का किया था ऐलान...
स्पॉन्सर कंपनी ने लिखा कि-
'हम WCL में भारत के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सेमीफाइनल कोई साधारण मैच नहीं है। आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकता।' 'ईजमाई ट्रिप भारत के साथ खड़ा है। हम ऐसे किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं कर सकते जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के साथ संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास करता हो। कुछ चीजें खेल से भी बड़ी होती हैं। देश पहले, व्यापार बाद में।'Semi - Finals Update ! pic.twitter.com/lTmh3j0sSP
— World Championship Of Legends (@WclLeague) July 30, 2025