उत्तराखंड गैंगरेप मामला

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप; 6 युवकों पर आरोप, बिना कपड़ों के भागी छात्रा

उत्तराखंड के हरिद्वार में 6 युवकों द्वारा 14 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का आरोप। घटना के बाद पीड़िता ने गांव के एक घर में शरण ली।

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप; 6 युवकों पर आरोप, बिना कपड़ों के भागी छात्रा

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप

उत्तराखंड में 6 युवक पर 14 साल की छात्रा से गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया है। घटना हरिद्वार के पथरी की है, जहां दोस्त के साथ बाइक पर जा रही छात्रा को रास्ते में आरोपी युवकों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि इस दौरान सभी नशे में थे। छात्र के साथी की पिटाई कर उसे भगा दिया।

बिना कपड़ों के भागी पीड़िता

इसके बाद आरोपियों में से 2 युवक छात्रा को खेत में खींचकर ले गए और दरिंदगी की, जबकि अन्य ने साथी को रोके रखा। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह बिना कपड़ों के अपनी जान बचाकर पीड़िता छात्रा भाग निकली और गांव के एक घर में छिप गई। वहां एक महिला ने उसकी मदद की और उसे कपड़े दिए। दूसरी ओर, छात्रा के परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे।

6 आरोपियों पर केस दर्ज

सुबह फूलगढ़ गांव के प्रधान की सूचना देने पर पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद किया। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर पथरी थाने पहुंचे, जहां पीड़ित छात्रा के पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया हैं और उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन को मामले की विवेचना सौंपी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

संबंधित सामग्री

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी संख्या 48.11 लाख से अधिक हो गई है। मानसून की चुनौतियाँ बावजूद यात्रा जारी है।

उत्तराखंड में 10 नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, युवाओं को मिलेगी ₹2 लाख की पुरस्कार राशि

उत्तराखंड में 10 नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, युवाओं को मिलेगी ₹2 लाख की पुरस्कार राशि

उत्तराखंड सरकार ने नवाचारी आइडियाज पर आधारित 10 युवा स्टार्टअप्स को चुना और ₹2 लाख प्रत्येक को पुरस्कार के रूप में देगी।

पहाड़ों में अब डाकिया नहीं, ड्रोन पहुंचाएगा चिट्ठी-पार्सल; पौड़ी से ट्रायल

पहाड़ों में अब डाकिया नहीं, ड्रोन पहुंचाएगा चिट्ठी-पार्सल; पौड़ी से ट्रायल

उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में डाक पहुंचाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। पौड़ी में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने वाला है।

राखी पर cm धामी का डबल गिफ्ट: बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा, 3 लाख लखपति दीदियों का सशक्तिकरण

राखी पर cm धामी का डबल गिफ्ट: बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा, 3 लाख लखपति दीदियों का सशक्तिकरण

उत्तराखंड में रक्षाबंधन के अवसर पर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026