3 पूर्व TMC राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन थामा, पार्टी ने तीनों को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को BJP में शामिल हो गए। भाजपा ने तीनों को बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
BJP में शामिल हुए ममता के सांसद
बंगाल के विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता और TMC से इस्तीफा दे दिया था। तीनों ने ममता बनर्जी से नाराजगी जताई थी और कहा था कि पार्टी मनमाने ढंग से चल रही है। सुखेंदु ने 8 जून, सुष्मिता ने 10 जून और प्रकाश ने 11 जून को रिजाइन दिया था।
24 जुलाई को वोटिंग
बंगाल की इन 3 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी। 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को की जाएगी। TMC के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिसमें से 20 अलग हो गए हैं। अब लोकसभा में ममता दीदी के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। राज्यसभा की बात करें तो 13 में से 4 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी सिर्फ 9 राज्यसभा सांसद ही बचे हैं।
विधानसभा की बात करें तो TMC ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। इसमें से 58 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना चुके हैं। ममता दीदी के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं।