श्रेयस अय्यर को मिली पहली जीत

श्रेयस को मिली पहली जीत, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव ने रचा इतिहास

भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जिम्बाब्वे को T20 मैच में हराकर 1-0 की बढ़त हासिल की। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाई।

श्रेयस को मिली पहली जीत, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव ने रचा इतिहास

श्रेयस अय्यर को मिली पहली जीत

 भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर को आखिरकार पहली जीत मिल ही गई। भारत ने पहले T20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। हरारे में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन ही बनाए। जवाब में भारत ने 13.2वें ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। वहीं मयंक यादव प्लेयर ऑफ द मेच रहे। 

वैभव ने रचा इतिहास

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैभव ने 15 साल 118 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वे टी-20 इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बैटर बन गए। उन्होंने जिब्राल्टर के लुई ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रूस ने 16 साल 56 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

भारत की पारी

भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला। अभिषेक 1 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। वहीं ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। इसमें 2 छक्के 3 चौके शामिल है। कप्तान अय्यर 24 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं तिलक वर्मा ने 6 रन बनाए। 

प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

संबंधित सामग्री

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को देशभर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे, मौका होगा नेशनल स्पोर्ट्स डे का।

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला, जिससे वे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

सुबह सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने के ये हैं बड़े फायदे

सुबह सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने के ये हैं बड़े फायदे

मेथी दाना, जिसे भारतीय रसोईयों में सदियों से उपयोग किया जाता है, न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि फाइबर, प्रोटीन, और आयरन से भरपूर होता है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026