robber-bride-caught-in-indore-3-marriages-in-13-months

Indore में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, 13 महीने में 3 शादियां, 30 लाख रुपए ठगे

By : Ranu
Indore में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, 13 महीने में 3 शादियां, 30 लाख रुपए ठगे

Indore क्राइम ब्रांच ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जिसने 13 महीनों में 3 राज्यों में तीन शादियां कर दूल्हों से 30 लाख रुपए से अधिक की ठगी की। इस मामले में कुल चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

Read More- MP बोर्ड एग्जाम में सही उत्तर लिखने के बावजूद अंक काटे गए

धोखाधड़ी की चादर बिछाई

लुटेरी दुल्हन ने इंदौर, मुंबई, और राजस्थान जैसे राज्यों में अपनी धोखाधड़ी की चादर बिछाई थी। उसने पहले इंदौर में एक दूल्हे से शादी की और उसे घरजमाई बना दिया। उसके बाद, दूसरे और तीसरे दूल्हों के साथ भी धोखा किया। पहले दूल्हे को शादी के बाद घर में ठहराया और बाकी दोनों के साथ सिर्फ तीन दिन बिताए। पहले दूल्हे से शादी कराने के बहाने दलालों के जरिए रुपए ठगे, दूसरे से शॉपिंग के नाम पर पैसे लिए और तीसरे से इलाज के नाम पर लाखों रुपए ऐंठे। इसके बाद वह कभी उन दूल्हों के पास वापस नहीं लौटी।

Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन

दूल्हे को हुआ शक

एक दूल्हे ने शक होने पर जांच की तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से लंबे-लंबे फोन कॉल्स कर रही थी। बॉयफ्रेंड से संपर्क करने पर उसने खुलासा किया कि लुटेरी दुल्हन ने शादी के बाद उसे ठग लिया और फिर मुंबई में दूसरी शादी कर ली।

पूरा मामला इंदौर क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा, जहां पुलिस ने फरियादी के बयान लेकर लुटेरी दुल्हन और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस रिमांड पर लिया गया है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि लुटेरी दुल्हन से और भी फर्जी शादियों और ठगने की वारदातों का खुलासा हो सकता है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026