mp-cabinet-decisions-recruitment-for-one-lakh-posts-in-mp

MP Cabinet Decisions: MP में एक लाख पदों पर भर्ती

By : Narendra Singh
MP Cabinet Decisions: MP में एक लाख पदों पर भर्ती

नाबालिग रेप पीड़िता के लिए 10 लाख का फंड

मोहन कैबिनेट के अहम फैसले...

MP Cabinet Decisions: मध्यप्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले पर मुहर लगी है. इसमें दिसम्बर 2024 तक एक लाख पदों पर भर्ती.सभी कर्मचारियों को दीपावली के पहले वेतन.नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की सहायता के लिए 10 लाख का फंड देने को मंजूरी दी गई है.

MP Cabinet Decisions: डिप्टी सीएम ने दी कैबिनेट फैसलों की जानकारी

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि एक लाख पदों को भरने के फैसले में स्वास्थ्य विभाग के भी 7900 पद शामिल हैं। ये पद तीन नए जिलों में जिला अस्पताल खोलने और 454 चिकित्सा संस्थाओं में रिक्त पदों की भर्ती के लिए तय किए गए हैं।

MP Cabinet Decisions: कैबिनेट में इन फैसलों को मंजूरी

प्रभारी मंत्रियों को गोवर्धन पूजा में शामिल होने के निर्देश

साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे आश्रम

उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर सरकार ने फैसला किया है कि अखाड़े और साधु संतों के लिए प्लाटिंग करके आश्रम बनाए जाएंगे। 5 बीघा प्रति अखाड़े को दिया जाएगा। आवासीय और कमर्शियल काम पर प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ धार्मिक के लिए जमीन में काम होगा

इतना ही नहीं, 12600 मिनी आंगनबाड़ियों में सहायिका का पद, 476 पर्यवेक्षक भी सैंक्शन किए गए हैं। इसके लिए 213 करोड़ सालाना खर्च आएगा। केंद्र से 34 करोड़ का भी अनुदान राज्य सरकार को मिलेगा।

नाबालिग रेप पीड़िता के लिए बड़ा फैसला

कैबिनेट बैठक में स्कीम फॉर पॉक्सो के लिए सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। 18 साल से कम उम्र की पीड़िता गर्भवती हो जाती है, उनके लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। हर जिले में पहचान कर 10 लाख रुपए सहायता के लिए दिए जाएंगे

विवि कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद 7वां वेतनमान

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद उन्हें सातवां वेतनमान दिया जाएगा। 2016 से जो भी रिटायर हुए हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026