मोरक्को से हजारों प्रवासी समुद्र तैरकर स्पेन के से

आखिर क्यों समंदर तैरकर स्पेन पहुंचे हजारों लोग? 18 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत

आखिर क्यों समंदर तैरकर स्पेन पहुंचे हजारों लोग?

अच्छी जिंदगी और नौकरी के लोग क्या कुछ नहीं करते। तैरकर समंदर भी पार कर सकते है। ऐसा ही कुछ स्पेन में हुआ जहा मोरक्को से हजारों लोग समुद्र तैरकर, स्पेन के सेउटा में पहुंच गए। इतनी बड़ी तादाद में लोगों का वहां पहुंचना सेउटा के लिए बड़ा प्रवासी संकट बन गया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि स्पेन ने सीमा पर सेना तैनात कर दी। 

स्पेन की प्रवासी नीति

ये सब हुआ स्पेन सरकार की हालिया प्रवासी नीति के कारण। इसके तहत समुद्र के रास्ते सेउटा पहुंचने वाले प्रवासियों को तुरंत वापस मोरक्को नहीं भेजा जा सकता। उन्हें कानूनी प्रक्रिया का अधिकार है। जमीन से फेंस पार करने वालों को तुरंत वापस भेजा जा सकता है, लेकिन समुद्र से आने वालों को नहीं। हालात ऐसे हो गए है कि स्पेन बॉर्डर पर माइग्रेशन इमरजेंसी लागू की जा सकती है।

100 से अधिक सैनिक घायल

स्पेन में जबरन घुसने की कोशिश के दौरान 18 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना तब हुई, जब गुरुवार सुबह 3 हजार प्रवासी एकसाथ स्पेन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। सीमा पर पुलिस की घेराबंदी और सुरक्षा बाड़ के बीच संकरे रास्तों के कारण लोग एक-दूसरे पर गिर गए। भीड़ में दबने, दम घुटने और समुद्र में डूबने के कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान स्पेन और मोरक्को के 100 से अधिक सैनिक भी घायल हो गए। स्पेनिश सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि मोरक्को की तरफ से करीब 49 हजार लोगों के तैरकर या पैदल चलकर स्पेनिश शहर स्यूटा में प्रवेश कर चुके है।