इंस्टाग्राम और फेसबुक की सेवाएं विश्वव्यापी रूप से

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक की सर्विस डाउन,हजारों यूजर्स परेशान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक की सर्विस डाउन,हजारों यूजर्स परेशान 

"क्या आपका भी इंस्टाग्राम अचानक बंद हो गया? पोस्ट लोड नहीं हो रही, रील्स नहीं चल रहीं या मैसेज भेजने में दिक्कत आ रही है? तो घबराइए मत... आप अकेले नहीं हैं।"सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram में ग्लोबल स्तर पर आउटेज देखने को मिला है। इसके साथ ही Facebook और Messenger के कई यूजर्स को भी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक

इंस्टाग्राम को लेकर 4,000 से ज्यादा, फेसबुक पर 3,000 से अधिक और मैसेंजर पर 100 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं। हालांकि, फिलहाल भारतीय यूजर्स की ओर से बड़े पैमाने पर समस्या की पुष्टि नहीं हुई है। अगर आपका ऐप भी काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं—संभावना है कि यह एक अस्थायी तकनीकी समस्या है।

X पर एक यूजर्स ने कहा- प्रोफाइल और स्टोरीज लोड नहीं हो रही

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शिकायतें की हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने बताया कि उनका फीड तो काम कर रहा है, लेकिन प्रोफाइल नहीं देख पा रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि होम पेज लोड नहीं हो रहा है और वे स्टोरीज पोस्ट नहीं कर पा रहे हैं।

X पर एक यूजर ने लिखा, "इंस्टाग्राम डाउन है। मुझे फीड पर सिर्फ वेलकम पेज दिख रहा है, कोई नया कंटेंट नहीं आ रहा। क्या चल रहा है?" कुछ यूजर्स ने ब्लैंक फीड के स्क्रीनशॉट भी शेयर

फेसबुक पर ये परेशानी 

फेसबुक यूजर्स को लॉग-इन और फीड में एरर का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने रात 2 बजे लिखा, "फीड पर सिर्फ दो पोस्ट दिखे और फिर एरर आ गया, यह दोबारा लोड नहीं हो रहा है।"