जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस से कॉकरोच जनता पार्टी और अ

नड्डा ने की CJP डेलिगेशन से मुलाकात, प्रदर्शन खत्म, सपा का आरोप - डिंपल को हिरासत में लिया

नड्डा ने की CJP डेलिगेशन से मुलाकात

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है। पुलिस ने मंच खाली करा दिया और टेंट भी निकाल दिए। प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर के बाद कनॉट प्लेस से भी खदेड़ दिया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज भी किया। 

नड्डा ने की CJP डेलिगेशन से मुलाकात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने CJP के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनकी मांगों का ज्ञापन स्वीकार किया। बैठक के बाद CJP ने बातचीत को सकारात्मक बताया और केंद्र सरकार से मांगों पर विचार की उम्मीद जताई। वहीं CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2.5 दिन का अनशन खत्म कर दिया। दूसरी ओर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे AISA के छात्रों ने भी शबाना आजमी, प्रकाश राज, मनोज झा और योगेंद्र यादव की मौजूदगी में अपना अनशन खत्म कर दिया है।

डिंपल यादव हिरासत में 

इधर सपा ने कहा दिल्ली पुलिस ने सांसद डिंपल यादव को हिरासत में ले लिया है। डिंपल, इकरा हसन और प्रिया सरोज समेत पार्टी के बाकी सांसदों के साथ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में संसद से जंतर-मंतर तक के पैदल मार्च में शामिल हुई थी। सपा ने 'X' पर लिखा- दिल्ली में छात्रों की आवाज उठा रहीं डिंपल यादव और सपा के सांसदों को गिरफ्तार में लेना, छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है।

अखिलेश ने साधा सरकार पर निशाना

संसद के बाहर अखिलेश यादव ने कहा- हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जबकि बाहर बच्चों को पीटा जा रहा है। यह कैसी सरकार है? बच्चों की बात नहीं सुनना चाहते। इससे पहले, UP में सपा और कांग्रेस ने नीट पेपर लीक के खिलाफ और 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। काशी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

पुलिस और सपाईयों में नोकझोक 

लखनऊ में भी विधानसभा घेरने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें सड़क पर घसीटा और गाड़ियों में भरकर इको गार्डन लेकर चली गई। आगरा में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली। कांग्रेसी DM कार्यालय विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे।